---Advertisement---

‘भारत कदम बढ़ाओ, हम तुम्हारे साथ..,’ Pakistan के खिलाफ बलूचिस्तान ने खोला मोर्चा; आतंक के आकाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए भरी हुंकार

Balochistan Viral Video में बलूचियों को भारत के समर्थन में नारेबाजी करते देखा जा सकता है। डॉ. महरंग बलूच के नेतृत्व में जुटे तमाम बलूची आतंक के आकाओं को नेस्तनाबूद करने की मांग दोहराते हुए भारत को कदम बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 14, 2025 3:46 अपराह्न

Balochistan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan Viral Video: क्रूरता की मार झेल चुके बूचियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. महरंग बलूच के नेतृत्व में बलूचियों ने आतंक के आकाओं को सबक सिखाने की ठान ली है। बलूचिस्तान ये आया एक वायरल वीडियो इसकी बानगी मात्र है जो दुश्मनों के लिए संकट के बादल के समान है। बलूचिस्तान वायरल वीडियो में बलूचियों को भरी सभा में हुकांर भरते और भारत कदम बढ़ाओ, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगाते देखा जा सकता है। इसका आशय साफ है कि बलूचिस्तान के लोग भारतीय सेना से ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखने और आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की बात कह रहे हैं। Balochistan Viral Video में बलूचियों को हुंकार भरते हुए भारतीय सैन्य कार्रवाई को समर्थन देते सुना व देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ बलूचियों ने खोला मोर्चा, देखें Balochistan Viral Video

मुखरात के साथ पाकिस्तानी हुक्मरानों को ललकारते हुए डॉ. महरंग बलूच ने मोर्चा खोल दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद गोलबंदी के साथ बलूचियों ने भारत के समर्थन में हुंकार भरते हुए पड़ोसी मुल्क को लानते भेजी हैं।

Watch Video

बलोचिस्तान वायरल वीडियो में डॉ. महरंग कहती हैं कि “आपकी (पाकिस्तान) जिंदगी नंगी हो गई है। आप अपनी पहचान खो चुके हैं। चाहे आप कितना भी पैसा खर्च कर लें, लेकिन बलूचिस्तान में जो खून-खराबा हुआ है वो छिपने वाला नहीं है। इन जालिमों को देखिए। बलूच के लोग आज न्याय या हमारे बच्चों के हत्यारों को सजा देने के लिए नहीं कहते, वो आपसे पूछते हैं पता लगाइए ये मेरे बेटे हैं या नहीं। ये गुजारा भत्ता है आपको इस बारे में सोचना चाहिए। आपकी हैसियत इतनी गिर गई है आज एक मां भी आपसे न्याय नहीं मांग रही। वो अपना न्याय खुद करेगी और करती रहेगी।”

इसके बाद सभा में पहुंचे बलूचियों द्वारा मिलकर नारा लगाया जाता है कि भारत कदम बढ़ाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। Balochistan Viral Video में लग रहे नारो का आशय स्पष्ट है कि बलूचिस्तान पूरी मुखरता के साथ भारत पाकिस्तान के बीच तकरार की स्थिति में दुश्मन देश को नेस्तनाबूद करने की चाहत रखता है।

आतंक के आकाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए Balochistan ने भरी हुंकार

गौर करने वाली बात है कि बलूचिस्तानी कौम पाकिस्तान की क्रूरता का शिकार बनती रही है। महिलाएं, युवतियां समेत बलूचिस्तान का हर वर्ग आंतक के आकाओं की क्रूरता की भेंट चढ़ चुका है। यही वजह है कि भारत ने जब पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और तबाही मचाई, तो BLA भी दुश्मन देश को मात देने के लिए आ गई है। Balochistan Viral Video उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026