---Advertisement---

Bareilly Viral Video: पागलपन! रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर कारनामा दिखाने लगी महिला, लोगों का फूटा गुस्सा तो Police ने कहीं ये बात

Bareilly Viral Video: रेलवे ट्रैक पर है वीडियो बनाने के लिए पहुंच गई महिला, सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद लोग रह गए हैं हैरान, आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में जिसके वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2024 5:36 अपराह्न

Bareilly Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन बनने खुलेआम सड़क पर स्टंट करना हो या रेलवे पटरी पर कारनामा दिखाना लोग कुछ भी करने से बाज नहीं आते हैं। रील्स बनाने के लिए आजकल वाकई लोग किसी भी हद को पार कर रहे हैं। हालांकि इस सब के बीच बरेली से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां ट्रेन के आगे एक महिला रेलवे ट्रैक पर स्टंट करती हुई दिखाई दी। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपना गुस्सा उतार रहे हैं और ऐसे में बरेली पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। आइए देखते हैं यह Bareilly Viral Video जो वायरल हो रहा है।

Bareilly Viral Video में महिला के पागलपन को देख रह जाएंगे हैरान

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसपर 3000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला ट्रेन को पटरी पर आते हुए देख भी पटरी से नहीं हटती है और वह रेलवे ट्रैक पर चलने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देखने के बाद साफ जाहिर है कि वह यह जानबूझकर कर रही है लेकिन क्यों? क्या वह फेमस होना चाहती है या फिर वायरल होने के लिए वह इस तरह की हरकत कर रही है। हालांकि वीडियो में आप देखेंगे कि महिला को वहां से हटाने और ट्रेन को रोकने की भी लोग कोशिश कर रहे हैं। जब ट्रेन रुक जाती है तो यात्रियों की भीड़ उतरती है और सब इस महिला को देखने लगते हैं।

Bareilly Viral Video पर यूजर्स उतार रहे हैं गुस्सा

@sanjayjourno X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर लिखा गया है, “रील बनाने की ठरक महामारी बन चुकी है बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़े होकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश की। महिला की हरकत के चलते रुकी ट्रेन से उतरे यात्रियों ने महिला को ट्रैक से हटाया।” वहीं इस वीडियो को देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा इस रियल साइको महिला को तो सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने कहा पता नहीं इतनी बेशर्मी कहां से आती है तो लोग इस पर उचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Bareilly Viral Video को देखने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

वहीं इस बरेली वायरल वीडियो को देखने के बाद बरेली पुलिस ने लिखा, “प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी को प्रकरण के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है कृपया सूचना एवं कार्यवाही हेतु।” इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि यह उत्तर प्रदेश के बरेली का है जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026