---Advertisement---

BBL 2022-23: ‘इसे कहते हैं सटीक शॉट’ Josh Brown ने खड़े-खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, झूम उठा पूरा मैदान, देखें Video

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज नॉक आउट मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन शॉट देखने को मिलें हैं। वहीं, आज के मैच में जोश ब्राउन (Josh Brown) ने एक बेहतरीन शॉट खेला जो की इस टूर्नामेंट के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 29, 2023 5:41 अपराह्न

BBL 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश लीग (BBL 2022-23) में आज नॉक आउट मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया। बीबीएल में अबतक कुछ बेहतरीन शॉट देखने को मिलें हैं। वहीं, आज के मैच में जोश ब्राउन (Josh Brown) ने एक बेहतरीन शॉट खेला जो की इस टूर्नामेंट के बेहतरीन शॉट में से एक है। जोश ब्राउन के छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और सभी क्रिकेट फैंस की इस शॉट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

जोश ब्राउन ने जड़ा लाजवाब छक्का

ब्रिस्बेन हीट टीम के सलामी बल्लेबाज जोश ब्राउन ने नॉक आउट मुकाबले में 27 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 4 बेहतरीन छक्का लगाया। लेकिन जोश ने अपनी पारी के दौरान एक लाजवाब छक्का लगाया। दरअसल, ब्रिस्बेन हिट के पारी के पांचवे ओवर में जब मेलबोर्न टीम के गेंदबाज विल सदरलैंड ने स्टंप लाइन में एक तेज गेंद डाली इस गेंद को जोश ब्राउन ने अपने शरीर के करीब आने दिया। उसके बाद उन्होंने क्रीज से खड़े-खड़े ही लाजवाब छक्का लगाया। जिसे देख स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक झूम उठे और इस शॉट का मजा लिया।

Also Read: ENG VS SA: HARRY BROOK ने पीछे हटकर जड़ा कमाल का छक्का, शॉट देख हताश हुए KESHAV MAHARAJ, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

बीबीएल के नॉक आउट मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने अपने 20 ओवर में 162/5 रन बनाए। मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन शॉन मार्श ने बनाए। उन्होंने मात्र 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन की टीम ने 7 गेंद पहले ही 7 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। ब्रिस्बेन टीम के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

Also Read: MMS VIRAL VIDEO के बाद पहली बार मैदान पर दिखे BABAR AZAM, नेट में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026