---Advertisement---

Bhopal Violence Video: जहांगीराबाद में दहशत! युवकों के बीच हुई मारपीट को लेकर भिड़े दो पक्ष; पथराव के साथ जमकर चली लाठियां

Bhopal Violence Video: जहांगीराबाद में दहशत का माहौल है। चौक-चौराहों पर प्रशासन की गश्त बढ़ गई है। दरअसल, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच हुए मारपीट वाले मामले के बाद आज दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 24, 2024 3:05 अपराह्न

Bhopal Violence Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Violence Video: जहांगीराबाद में दहशत का माहौल है। चौक-चौराहों पर प्रशासन की गश्त बढ़ गई है। दरअसल, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच हुए मारपीट वाले मामले के बाद आज दो पक्ष आपस में भिड़ गए। भोपाल के जहांगीराबाद में दो पक्षों की भिड़ंत देखते ही देखते बढ़ गई और फिर जमकर पथराव हुए और लाठिया चलीं। जहांगीराबाद (भोपाल) में हुई हिंसा से जुड़ा वीडियो (Bhopal Violence Video) भी अब सामने आया है। वीडियो में स्थानीय लोगों को लाठी भांजते और पत्थरबाजी करते देखा जा सकता है। भोपाल में दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Bhopal Violence Video देखें कैसे पथराव और लाठियां भांज रहे लोग!

भोपाल के जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच हुई झड़प तब हिंसक हो गई, जब जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठियां भांजी गईं। इस प्रकरण का वीडियो हम यहां संगल्न कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग हवा में लाठियां लहरा रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकते देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद (भोपाल) में हुई मारपीट की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसको लेकर आज दो पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठियां व पत्थर चलने की नौबत आ गई। मारपीट से जुड़े इस प्रकरण का वीडियो यहां संलग्न किया गया है।

भोपाल पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

प्रशासन ने जहांगीराबाद में हुई हिंसा से जुड़ी घटना का संज्ञान ले लिया है। भोपाल पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया है कि फिलहाल मौके पर शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा है कि वीडियो के आधार पर लाठियां भांजने वाले और पत्थर चलाने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026