---Advertisement---

Bulandshahr Viral Video: “चमत्कारी बाबा”! कैंसर का इलाज करने के लिए बाबा ने महिला को बनाया हवस का शिकार, जानें फिर यूपी पुलिस ने क्या किया?

Bulandshahr Viral Video: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यहां पर एक बाबा ने महिला के पति का कैंसर इलाज करने के लिए उसी को ही हवस का शिकार बनाया। यूपी पुलिस ने अब एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2025 4:31 अपराह्न

Bulandshahr Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr Viral Video: यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने बाबा पर आरोप लगाया है कि, उसके पति का कैंसर का इलाज करने के लिए बाबा ने उसके साथ रेप जैसी घटना को अंजाम दिया है। जैसे ही इस मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को हुई वैसे ही उस पर तुंरत एक्शन ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपी बाबा की करतूत काफी वायरल हो रही है। वीडियो में बाबा पुलिस के साथ दिख रहा है।

बुलंदशहर में बाबा पर महिला का रेप करने का लगा आरोप

इस घटना के Viral Video को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से 2 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ये घटना बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ क्षेत्र की है। यहं चमत्कारी बाबा रूप किशोर मीणा ने एक महिला के साथ गलत काम किया है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने बीमार पति के कैंसर के इलाज के लिए दवा लेने रूप किशोर के पास पहुंची थी। इसके बाद बाबा ने महिला का रेप कर दिया। रेप के बाद महिला ने अहमदगढ़ थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। अब बाबा का वीडियो सामने आया है। वह पुलिस के साथ नजर आ रहा है।

Bulandshahr Viral Video पर यूपी पुलिस ने क्या किया?

बुलंदशहर में घटि इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से भी बयान आया है। जिसमें पुलिस ने कहा है कि, “महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, मामले की गहन जांच जारी है।” जैसे ही इस घटना के बारे में इलाके में पता चला वैसे ही सनसनी फैल गई।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026