---Advertisement---

Cervical Spondylosis: गर्दन में है दर्द तो बैठने के समय इन बातों का रखें ध्यान, बेस्ट पोजिशन को लेकर जानिए डॉक्टर की राय

Cervical Spondylosis: सर्वाइकल के दर्द से है परेशान तो लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत इसके लिए खास पोजीशन बताती हुई नजर आई। जानिए क्या कह रही है डॉक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 7:10 अपराह्न

Cervical Spondylosis
Follow Us
---Advertisement---

Cervical Spondylosis: क्या आपको भी गर्दन में बना रहता है दर्द और गर्दन घूमने में होती है तकलीफ? लैपटॉप पर घंटों बैठे काम करने से सबसे ज्यादा सर्वाइकल की समस्या देखने को मिल रही है।स्क्रीन टाइम का ज्यादा इस्तेमाल आपके गर्दन में दर्द और ऐंठन की समस्या पैदा करती है। ऐसे में अगर सर्वाइकल का इलाज सही समय पर ना किया जाए तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। यह आप में कई तरह की परेशानियों का कारण बन रहा है। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सचेत करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर कौन सा पोजीशन सर्वाइकल मरीज के लिए है बेस्ट।

क्या है सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस

डॉ प्रियंका शेहरावत सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के बारे में इस वीडियो में बात करती नजर आई और इस दौरान वह बताती है कि हमारी सर्वाइकल स्पाइन में एक समान लॉर्डोटिक आसन होता है जो आगे की ओर मुड़ा हुआ है जब इसमें उभर होता है तो रीढ़ की ऊंचाई कम हो जाती है और ऐसे में गोलाई कम हो जाती है। पहले यह सीधी हो जाती है और फिर यह पीछे की ओर झुक जाता है। यही वह समय होता है जब आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के लक्षण आने लगते हैं।

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में क्या रखते हैं मायने

  • डॉ प्रियंका शेहरावत बताती है कि इसमें पोस्चर एक बहुत बड़ी भूमिका होती है। इससे आप सर्वाइकल की समस्या से निजात पा सकते हैं।
  • डॉक्टर के अनुसार जब आप कुर्सी पर बैठे हो तो अपने पैर को जमीन पर सपाट रखें और अपने सिर और गर्दन को न्यूट्रल पोजीशन में रखें।
  • न्यूट्रल पोजीशन तब होता है जब आपके कान सीधे आपके कंधों के ऊपर स्थित होते हैं। इससे तनाव कम होता है।
  • वहीं डॉ प्रियंका शेरावत यह भी बताती है कि अगर आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं तो इस बात को निश्चित करें कि लैपटॉप का केंद्र सीधे आपके नाक के सामने हो।

क्या है लक्षण

सर्वाइकल पेन के लक्षण की बात करें तो आपको हर वक्त थकावट का एहसास होगा। इसके साथ ही आपको हर वक्त गुस्सा आएगा और आपका मूड चिड़चिड़ा रहेगा। पीठ में दर्द की वजह से आपको परेशानी रहेगी और सिर दर्द की भी शिकायत हो सकती है।

कैसे करें सर्वाइकल से बचाव

  • अगर आप लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर काम कर रहे हैं तो हर आधे घंटे पर ब्रेक ले और अपनी गर्दन और कंधे को बार-बार झटकें।
  • एक्सरसाइज करने से भी आप सर्वाइकल के दर्द से निजात पा सकते हैं।
  • जहां तक हो सके स्क्रीन टाइम कम करें क्योंकि यही एक मात्र उपाय है जिसकी वजह से आप सर्वाइकल की दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohammad Amir

मार्च 6, 2026

Sakshi Dhoni

मार्च 6, 2026

Pakistani Reaction on India's Semi Final Win

मार्च 6, 2026

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026