---Advertisement---

Cervical Pain से मिलेगी अब छुट्टी, आज से ही रूटीन में शामिल करें ये 4 योगासन

Cervical Pain: आज-कल के समय में अक्सर लोग अधिक समय कंप्यूटर पर बिताने के बाद सर्वाइकल से परेशान हैं। वहीं डेली रूटीन में कुछ आदतों के कारण ये दर्द बढ़ता ही जा रहा है। इससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, सर्वाइकल पैन के कारण हाथ पांव और पीठ ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 23, 2023 3:40 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cervical Pain: आज-कल के समय में अक्सर लोग अधिक समय कंप्यूटर पर बिताने के बाद सर्वाइकल से परेशान हैं। वहीं डेली रूटीन में कुछ आदतों के कारण ये दर्द बढ़ता ही जा रहा है। इससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, सर्वाइकल पैन के कारण हाथ पांव और पीठ में भी दर्द होने लगता है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको योगासन के विषय में बताने वाले हैं। इन योगासन को कर आपको सर्वाइकल पैन से निश्चित रूप से छुटकारा मिलेगा। इसलिए आज से ही इन योगासन को अपनी रूटीन में शामिल करें। तो आइए जानते हैं योगासन के विषय में।

1. भुंजगासन से मिलेगा कुछ ही दिनों में आराम

सर्वाइकल की समस्या से राहत पाने के लिए आप भुंजगासन योग कर सकते हैं। इस योग को करने से आपको गर्दन और पीठ दर्द से राहत मिलेगी। इसके लिए पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेली को जमीन पर रखें और गर्दन को ऊपर की तरफ करें। इस आसन में करीब 20 सेकंड तक रहें। कुछ ही दिनों में आपको सर्वाइकल दर्द से राहत मिलेगी।

2. मत्स्यासन योग है बेहद रामबाण

पीठ की दर्द से छुटकारा पाने के लिए मत्स्यासन योग बेहद रामबाण है। इस योग को नियमित रूप से करने से व्यक्ति को पीठ और रीढ़ की हड्डी के दर्द से छुटकारा मिलता है। इस योग को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं। अब बाहों को अपने शरीर के नीचे मोड़ें और सिर और छाती को आराम से ऊपर उठाएं। अब गहरी सांस लें। इस योग को करते समय संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए संतुलन बनाए रखें।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

3. सूर्य नमस्कार करें

शारीरिक समस्याओं से आजाद रहने के लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है। इससे कई परेशानियों से राहत मिलती है। इसलिए आप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। ये स्वास्थ्य रहने के लिए सबसे ज्यादा असरदार है। इससे व्यक्ति को पीठ, रीढ़ और गर्दन के दर्द से राहत मिलती है।

4. नेक रोल योग से मिलेगी राहत

गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए नेक रोल योग करें। इसके लिए आप सीधे बैठ जाएं और अपनी गर्दन को ऊपर नीचे, दाएं-बाएं और चारों ओर धीरे-धीरे घुमाएं। इस योग को कुछ समय के लिए नियमित रूप से करें। कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलेगी।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026