---Advertisement---

Cricketer Sarfaraz Khan के टेस्ट डेब्यू का वीडियो वायरल, भावुक पिता फूट-फूटकर रोए

Cricketer Sarfaraz Khan: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान Sarfaraz Khan ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL में अपने बल्ले का खूब जलवा दिखाया है। घरेलू क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशहूर हो चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान और उनके परिवार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि आज उन्हें पहली बार इंटरनेशनल ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 15, 2024 2:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Cricketer Sarfaraz Khan: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान Sarfaraz Khan ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL में अपने बल्ले का खूब जलवा दिखाया है। घरेलू क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशहूर हो चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान और उनके परिवार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि आज उन्हें पहली बार इंटरनेशनल डेब्यू मिला है।

टीम इंडिया में हुआ Cricketer Sarfaraz Khan का डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पहली बार सरफराज खान को खेलने का मौका मिल रहा है। प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करके उन्हें और ध्रुव जुरेल को बड़ा मौका मिला है। जैसे ही सरफराज खान को बड़े मैच के लिए चुना गया वो और उनके पिता ये पल देखकर भावुक हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI की तरफ से भी इस पल को शेयर किया गया है।

सरफराज जब टेस्ट कैप लेकर अपने पिता के पास पहुंचे तो वो भावुक हो गए और खुद के आंसू नहीं रोक सके। वो कैप को देख फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को गले लगा लिया। इस दौरान उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थी। वो भी काफी भावुक नजर आयीं। आपको बता दें, सरफराज खान को बचपन से उनके पिता ने ट्रेनिंग दी है।

Sarfaraz Khan का क्रिकेट करियर

सरफराज खान के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो ये काफी शानदार रहा है। 2014 और 2016 में वह आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई के लिए खेलते हैं वहीं, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। इतना ही नहीं वो फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक लगा चुके हैं।

बेटे को टीम 11 में देख पिता हुए भावुक वीडियो वायरल

इस पल की वीडियो को Anvar Khan नाम के एक्स पेज पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘आख़िरकार #सरफ़राज़खान ने डेब्यू किया। उनके पिता और पत्नी की भावनाएं अवाक रह गईं। “क्रिकेट हर किसी का खेल है”सरफराज पिताजी का क्या अद्भुत संदेश है।कोई भी सच्चा भारतीय इस पोस्ट को लाइक किये बिना नहीं छोड़ेगा।’ अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026