---Advertisement---

Iranian Girls Poisoned को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन, स्कूलों पर जहरीले गैस से अटैक में 100 से ज्यादा छात्राएं घायल

ईरान में हिजाब और लड़कियों के स्कूल जाने को लेकर लगातार प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन लड़कियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए कैमिकल गैस अटैक के द्वारा मारने की कोशिश की गई है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 2, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Iranian Girls Poisoned: ईरान में लड़कियों के पहनावे और शिक्षा को लेकर विरोध लगातार जारी है। कुछ दिनों पहले ईरान की लड़कियों ने हिजाब को लेकर जमकर विरोध किया था, वहीं अब इन्हें स्कूल जाने से भी रोका जा रहा है। ऐसे में ईरान से एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बाद सबकी आंखें फटी की फटी रह गई है। यहां पर बताया जा रहा है कि सैकड़ों लड़कियों को जहर देकर मारने की कोशिश किया गया है। जहर देने के बाद कुछ अन्य लड़कियों ने जमकर प्रदर्शन भी किया है। जहर देने की यह कोशिश ईरान के 10 से भी अधिक स्कूल में हुआ है, जिसके बाद से लड़कियों की हालत भी नाजुक बनी हुई हैं।

धार्मिक शहर कॉम में दिया गया जहर

कॉम ईरान का सबसे धार्मिक और पुराना शहर माना जाता है। बताया जाता है कि इस शहर में सबसे ज्यादा धार्मिक लोग रहते हैं और ईरान के अच्छे – अच्छे स्कूल भी यहीं स्थित हैं। ऐसे में अभी कुछ दिनों पहले इस शहर के 10 स्कूलों में लड़कियों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। इन लड़कियों को कैमिकल गैस अटैक के द्वारा निशाना बनाया गया है। फिलहाल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 100 से भी ज्यादा लड़कियां इस गैस अटैक की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scame: CBI को मिला Sisodia को CCTV निगरानी में रखने का कोर्ट से आदेश, पत्नी और वकील से रोज मिलने की इजाजत

सैकड़ों छात्रों के जिंदगी का जिम्मेदार कौन ?

ईरान में हुए इस कैमिकल अटैक के बाद लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन सकड़ों लड़कियों की जिंदगी को खराब करने वाला कौन है। इस कैमिकल अटैक के कई फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि ईरान में हिजाब को लेकर लड़कियां काफी समय से प्रदर्शन कर रही है। ईरान में हुई इस घटना के बाद संसद भवन में भी आवाज उठी। ईरान के एक सांसद ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब, लडकियों के ऊपर इस तरह से हमला किया गया हो, इससे पहले नवंबर 2022 में भी इन्हें कैमिकल के माध्यम से मारने की कोशिश की गई थी।

ये भी पढ़ें: Adani Group ने इन कंपनियों के शेयरों को SBI के पास रखा गिरवी, निवेशकों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026