---Advertisement---

रमजानों में BJP पूर्व सांसद और Bhojpuri एक्टर Dinesh Lal Yadav ने मुस्लिम लिबास में वीडियो किया शेयर, देखते ही यूजर्स ने की कमेंट्स की बारिश

Dinesh Lal Yadav: भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें वह मुस्लिम टोपी लगाए हुए दिख रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने कुर्ता पजामा पहना हुआ है। बीजेपी के पूर्व सांसद के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स की बारिश हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2025 3:16 अपराह्न

Dinesh Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Dinesh Lal Yadav: रमजानों के पाक महीने में Bhojpuri एक्टर-सिंगर और आजमगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने एक वीडियो को पोस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम टोपी लगाई हुई है वहीं, वह कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जैसे ही यूजर्स ने Instagram Reel पर देखा वैसे ही उन्होंने कमेंट्स की बारिश कर दी। नेता और अभिनेता ने इस वीडियो को अपने ही Social Media Platform इंस्टाग्राम पर ‘गांव की पहचान है’ का कैप्शन दिया है।

Ramadan के माह में मुस्लिम लुक में दिखे Dinesh Lal Yadav उर्फ Nirahua

दिनेश लाल यादव उर्फ Nirahua के इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, उन्होंने सफेद रंग की सिर पर मुस्लिम टोपी लगाई हुई और ग्रे कलर का पठानी कुर्ता पजामा पहना हुआ है।

Watch Post

इस दौरान बीजेपी के पूर्व सांसद ने चश्मा भी लगाया हुआ है। वीडियो में भोजपुरी एक्टर किसी मुस्लिम एरिए से निकल रहा है और पीछे पुलिस बल भी दिख रहा है। इस वीडियो के साथ एक इमोशनल ऑडियो लगा हुआ है। जिसमें सुना जा सकता है कि, ‘यहां मेरा पूरा बचपन बीता है.. हां आपके लिए सिर्फ ये मकान है हमें नाम बताने की जरुरत नहीं है..हमारा गांव ही हमारी पहचान है।” ये वीडियो किसी फिल्म या गाने की शूटिंग का है, इसकी पुष्टि तो हम नहीं करते हैं। लेकिन इसे Ramadan के समय सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

Bhojpuri Actor और पूर्व BJP सांसद को देख क्या बोले यूजर्स?

भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले dineshlalyadav हैंडल से अपलोड किया है। कुछ ही मिनट में इस वीडियो पर 11000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “एकता में ताकत है।” दूसरा लिखता है कि, ‘ कोई मूवी की शूटिंग हो रहा है, इसमें कोई राज होगा’। तीसरा लिखता है ‘ये अपने हिन्दुस्तान की एकता है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026