---Advertisement---

‘हिंदू धर्मिक स्थलों से मुस्लिम समुदाय..,’ मंदिर के बाहर दुकान लगा रहे शाहरुख पर एक्शन के बाद बजरंग दल नेता की खास अपील; देखें

Ghaziabad Viral Video: 'पुलिस-प्रशासन से हमने अपील की है कि हिंदू धर्मिक स्थलों से मुस्लिम समुदाय की दुकानों को पूरी तरह से हटाया जाए।' ऐसा कहना है कि बजरंग दल के नेता मधु नेहरा का। दरअसल, यूपी के गाजियाबाद से जुड़ा एक प्रकरण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2025 3:31 अपराह्न | Updated: जनवरी 6, 2025 5:14 अपराह्न

Ghaziabad Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Viral Video: यूपी के गाजियाबाद से जुड़ा एक प्रकरण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। गाजियाबाद से आए वायरल प्रकरण में शाहरुख नामक मुस्लिम शख्स की दुकान एक मंदिर के बाहर से हटवाने का दावा है। बजरंग दल द्वारा पुलिस को शिकायत देने के बाद दुकान हटाया गया है। बजरंग दल नेता का कहना है कि “पुलिस-प्रशासन से हमने अपील की है कि हिंदू धर्मिक स्थलों से मुस्लिम समुदाय की दुकानों को पूरी तरह से हटाया जाए।” गाजियाबाद में मंदिर के बाहर से मुस्लिम शख्स की दुकान खाली कराने का वीडियो भी चर्चा में है। Ghaziabad Viral Video में देखा जा सकता है कि कैसे युवक अपनी प्रसाद की दुकान से एक-एक चीज बड़े सलीके से किसी थैले में रख रहा है। सोशल मीडिया पर गाजियाबाद वायरल वीडियो को लेकर चर्चा छिड़ गई है और यूजर्स अपने-अपने मतानुसार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Ghaziabad Viral Video मंदिर के बाहर दुकान चला रहे शाहरुख पर एक्शन!

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यूजर का दावा है कि “शाहरुख नामक एक शख्स मंदिर के बाहर प्रसाद बेचकर अपना गुजारा करता था।

Watch Video

इसकी जानकारी जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो, उन्होंने मौके पर पहुंच कर शाहरुख की दुकान बंद करा दी।” जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग दल के नेता मधु नेहरा ने गाजियाबाद वायरल वीडियो से जुड़े संबंध में पुलिस से खास अपील भी कर दी है। उनका कहना है कि “हमने पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि हिंदू धर्मिक स्थलों से मुस्लिम समुदाय की दुकानों को पूरी तरह से हटाया जाए।” बजरंग दल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उन्हें ‘क्यूआर कोड’ के माध्यम से शाहरुख का नाम पता चला। बता दें कि Ghaziabad Viral Video को लेकर अब जोरों से चर्चा छिड़ी है। पूर्व की घटनाओं को देखते हुए कोई संगठन पर सवाल उठा रहा है तो कई ऐसे हैं जो इसकी सराहना कर रहे हैं।

बजरंग दल की शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा!

गाजियाबाद में बजरंग दल द्वारा मुस्लिम युवक की दुकान को हटवाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। Ghaziabad Viral Video को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने बुद्धि-विवेक के अनुसार अपना पक्ष रख रहे हैं। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने हिन्‍दू मंदिरों के बाहर से मुसलमानों की प्रसाद की दुकानों को हटाने के संबंध में सभी राज्य सरकारों से खास अपील की थी। वीएचपी और बजरंग दल अक्सर इस तरह के कृत्य को अंजाम देते या इनका विरोध करते नजर आते हैं जिसको लेकर खबरें बनती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Lucknow News

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026