DNP India Hindi

Haryanvi Dance Video: ‘तेरी आख्या का यो काजल’ गाने पर पाकिस्तानियों का जबरदस्त डांस वायरल, सपना चौधरी को दे रहे टक्कर

HARIYANVI

HARIYANVI

Haryanvi Dance Video: हरियाणवीं गानों का जादू लोगों के दिल और दिमाग पर खूब चढ़कर बोलता है। यही वजह है कि, शादी हो या कोई पार्टी हर जगह ये गाने आपको बजते हुए मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है, देश के बाहर भी हरियाणवीं गानों का खूब क्रेज है?

तेरी आख्या का यो काजल गाने पर पाकिस्तानियों का जबरदस्त डांस

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूटयूब पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, पाकिस्तानी शादी में हरियाणावीं देसी क्वीन सपना चौधरी के सुपर हिट गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल पर’ लड़की और लड़कों का ग्रुप काफी जबरदस्त डांस कर रहा है। इस गाने की वीडियो में आप देख सकते हैं कि, घर में शादी के माहौल के बीच किस तरह से ये ग्रुप सपना चौधरी के गानें पर झूम रहा है। इसके साथ ही वहां पर मौजूद लोग भी इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं।

पाकिस्तान में छा गया सपना चौधरी का गाना

इस गाने के म्यूजिक में वो सभी खोए हुए नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो रहा है। आपको बता दें, देसी क्वीन सपना चौधरी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उनके चाहने वाले उनके एक-एक ठुमके पर अपनी जान लुटाते हैं। यही वजह है कि, जैसे ही उनका कोई सुपरहिट गाना बजता है लोग खुद को नहीं रोक पाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=1keVD9EuV8E

पाकिस्तानी शादी के इस वीडियो को R World Official यूटयूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस डांस वीडियो पर अब तक 23 हजार व्यूज आ चुके हैं। लोगों के द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि, इसको ये लोग कितना ज्यादा एंजोए कर रहे हैं। इस वीडियो में डांस कर रहे लोग सपना चौधरी को टक्कर दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version