---Advertisement---

Heart Health: दिल के ब्लॉकेज और हार्ट अटैक से बचना है तो जरूर कराये ये 2 टेस्ट, बीमारी से पहले चल जाएगा पता

Heart Health: हार्ट अटैक और दिल की ब्लॉकेज से बचने के लिए देश के जाने-माने डॉक्टर के द्वारा दो टेस्ट बताए जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपनी दिल की हेल्थ की पूरी जानकारी ले सकते हैं और वक्त रहते हुए खुद और परिवार को बचा सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 10, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2026 2:36 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: दिल की बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चलते-फिरते हर आयु वर्ग के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है और वो मर जा रहे हैं। इस तरह की बढ़ती घटनाओं ने खौंफ पैदा कर दिया है। अगर आप भी खुद को और परिवार को दिल की समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो सिर्फ दो जांचों से दिल की हालत जान सकते हैं और समय रहते हुए इलाज कराकर अपनी जिंदगी बचा सकते हैं। इन टेस्टों की जानकारी देश के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर विमल छाजेड़ दे रहे हैं।

Heart Health के लिए  बेस्ट है सीटी एंजियोग्राफी 

डॉक्टर विमल छाजेड़ का कहना है कि, सीटी एंजियोग्राफी और लिपिड प्रोफाइल दिल की बीमारियों, ब्लॉकेज और हार्ट अटैक के खतरे की समय से पहले जानकारी दे देते हैं। जिसके बाद इलाज कराकर बचा जा सकता है।हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, मरीज सीटी एंजियोग्राफी करा सकते हैं।

देखें वीडियो

सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी के जरिए दिल में होने वाली ब्लॉकेज का पता लगया जा सकता है। ये यह एक प्रकार का आधुनिक सीटी स्कैन है जिसमें बिना कैथेटर डाले धमनियों की 3D तस्वीरें ली जाती हैं। यह टेस्ट बिल्कुल साफ बताता है कि दिल की किस नस में कितने प्रतिशत ब्लॉकेज है। ये नसों में जमें हुए प्लाक के बारे में भी बता देता है। प्लाक के जरिए ही हार्ट अटैक होता है। अचानक हार्ट अटैक की जानकारी के लिए ये टेस्ट सबसे अच्छा बताया जाता है।

लिपिड प्रोफाइल  टेस्ट कब कराएं?

हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा लिपिड प्रोफाइल का टेस्ट कराने की भी सलाह दी जा रही है। इस जांच के जरिए रक्त में मौजूद फैट और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को चेक किया जाता है। ब्लड में चर्बी भोजन में अत्यधिक तेल, घी या मीठे के सेवन से यह बढ़ता है, जो ब्लॉकेज की गति को तेज करता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट सबसे ज्यादा आते हैं।हार्ट के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल बहुत बुरा होता है। इसीलिए इस लिपिड प्रोफािल के जरिए इसकी जानकारी लेकर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026