---Advertisement---

IND vs AUS: Rohit Sharma का सरेआम फूटा गुस्सा Ravindra Jadeja को दे डाली गाली, देखें Video

मैच के पहले दिन एक ऐसा घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने ही टीम मेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 2, 2023 12:49 अपराह्न | Updated: मार्च 2, 2023 1:58 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में हमें अबतक बहुत कुछ देखने को मिला है। इस मुकाबले में मात्र चार सत्र में ही दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी खेल ली है। इसका मतलब साफ है कि यह टेस्ट मैच तीन दिन में ही समाप्त हो सकता है। लेकिन इस समय मैच में कंगारू टीम की पकड़ थोड़ी मजबूत है। वहीं, मैच के पहले दिन एक ऐसा घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने ही टीम मेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा को आया गुस्सा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन तीसरे मैच के पहले दिन ही टीम इंडिया की पारी 109 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया कुछ कमाल नहीं कर पाई और मैच के पहले दिन मात्र 4 विकेट झटके। लेकिन इसका प्रभाव रोहित शर्मा पर जरूर पड़ रहा था। कल मैदान पर वह काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने रवींद्र जडेजा को गाली देते हुए कहा कि, ‘जड्डू bsd**** देख बॉल कहां लगी है।’ हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा हसते हुए भी दिखे थे।

Also Read: IND VS AUS: पहली पारी में 3 विकेट झटक RAVICHANDRAN ASHWIN ने रचा इतिहास, महान खिलाड़ी KAPIL DEV को छोड़ा पीछे

यहां देखें वीडियो:

दूसरे दिन का खेल है जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की बात करें तो अभी इस समय दूसरे सत्र का खेल खेला जा रहा है। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम को मात्र 197 रनों पर ही समेट दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 88 रनों की बढ़त ले ली है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 18 रन एक विकेट के नुकसान पर बना ली है और टीम इंडिया अभी 70 रनों से पीछे चल रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026

Jharkhand Viral Video

जून 23, 2026