---Advertisement---

मानवता शर्मसार! बेटी के जन्म पर झल्लाए बाप की हैवानियत, मासूम को बहती नदी में फेंक उतारा मौत के घाट; दिल द्रवित कर रहा मार्मिक वीडियो

Jaunpur Viral Video: केराकात थाना क्षेत्र के निवासी अशोक विश्वकर्मा पर अपनी ही मासूम बेटी को नदी में फेंक कर मौत के घाट उतारने का आरोप है। इस घटना से जुड़ा मार्मिक वीडियो दिल द्रवित कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 26, 2025 4:01 अपराह्न

Jaunpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaunpur Viral Video: पूर्वांचल की धड़कन कहे जाने वाले जौनपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खबरों की मानें तो घर में बेटी के जन्म से झल्लाए बाप ने मासूम को नदी में फेंक दिया। अंतत: बच्ची का शव सैतखानपुर बेलवरिया के पास बरामद हुआ। ब्रूट इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से इससे जुड़ा वीडियो पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में आरोपी पिता अशोक विश्वकर्मा को देखा जा सकता है जिस पर अपनी 18 माह की बेटी रुतबी को नदी में फेंकने का आरोप है। इस मार्मिक वीडियो को देख लोगों का हृदय द्रवित हो सकता है। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

मासूम बच्ची को बहती नदी में फेंक उतारा मौत के घाट!

ब्रूट इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से जारी वीडियो में नदी के निकट लोगों को देखा जा सकता है। पूरी खबर एक पिता के हैवानियत से जुड़ी है।

खबरों की मानें तो जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र निवासी अशोक विश्वकर्मा बेटे की चाहत में थे। परिवार में बेटी पैदा होने पर वो झल्ला उठे और अपनी नी 18 माह की बेटी रुतबी को गोमती नदी में फेंक दिया। घटना के कई दिनों के बाद सोमवार को बच्ची का शव बरामद हुआ जिससे परिवार में सनसनी मच गई। फिलहाल आरोपी पिता पुलिस की हिरासत में है और उस पर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है।

बेटी पैदा होने पर झल्लाए बाप की हैवानियत से दहला इलाका!

केराकात थानाक्षेत्र के खरगसेनपुर निवासी अशोक विश्वकर्मा की हैवानियत से इलाका दहल उठा है। जौनपुर निवासी अशोक तीसरी बेटी के पैदा होने पर झल्ला उठा था। उसके परिवार में पहले ही दो बेटियां आकांक्षा (18) और शिष्टि (13) थीं। फिर परिवार में तीसरी बेटी रुतबी का जन्म हुआ। बेटी की मां संजू के मुताबिक पिता अशोक विश्वकर्मा इससे नाराज रहता था। बीते बुधवार को अशोक अपनी बेटी रुतबी को घुमाने के बहाने नदी तट पर ले गया और वहां उसे नदी की बहती धारा में फेंक दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी और अंतत: सैतखानपुर बेलवरिया के पास उसका शव बरामद हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में रोष है और आरोपी की रुढ़िवादी मानसिकता पर लोग थू-थू कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026