---Advertisement---

Jhansi Video: अवैध निर्माण गिराने नहीं, दुल्हन की विदाई कराने पहुंचे दर्जनों बुलडोजर! काफिला देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर Jhansi Video से जुड़ा एक प्रकरण तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें दर्जनों बुलडोजर का एक काफिला दुल्हन की विदाई के वक्त देखा जा सकता है। झांसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और यूजर्स इस अनोखे अंदाज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 22, 2025 2:48 अपराह्न

Jhansi Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Video: हेडलाइन भी ज्यादातर समय बयां कर देती है कि फला अपराधी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। हालांकि, आज बुलडोजर झांसी से आए एक वीडियो के कारण चर्चा में है। झांसी वीडियो में बुलडोजर का एक काफिला नजर आ रहा है, जो दुल्हन की विदाई के लिए पहुंचा था। बॉलीवुड फिल्मों से इतर दुल्हन की विदाई को ऐसा रूप देना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स Jhansi Video को पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस अनोखे अंदाज का लुत्फ उठा रहे हैं।

Jhansi Video में देखें दुल्हन की विदाई का खास अंदाज

सोशल मीडिया पर मुन्नीलाल ठेकेदार के छोटे बेटे राहुल की शादी सुर्खियां बटोर रही है। झांसी के सिजवाह गांव आजाद नगर के रहने वाले राहुल की शादी गुरुवार को बिहारी मैरिज गॉर्डन में संपन्न हुई।

Watch Video

इसके बाद बारातियों ने अनोखे तरीके के सहारे दुल्हन की विदाई कराने की सोची और देखते ही देखते दर्जनों बुलडोजर का काफिला खड़ा कर दिया। झांसी वीडियो में बुलडोजर के काफिले को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये प्रकरण अब सुर्खियों का विषय बन गया है। योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में न्याय का पर्याय बने बुलडोजर का ऐसा इस्तेमाल सभी को खूब भा रहा है। Jhansi Video में बुलडोजर का काफिला देख लोग हैरत में पड़ते और प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

दुल्हे के दिमाग में औचक आई खास तरकीब!

झांसी वीडियो का केन्द्र रहे राहुल यादव (दुल्हे) ने बताया कि उनके दिमाग में औचक ये तरकीब आई कि विदाई में बुलडोजर का काफिला शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि बुलडोजर न्याय का प्रतीक बनकर उभरा है और यूपी में खास लोकप्रिय है। इसी वजह से हमनें दुल्हन की विदाई में दर्जनों बुलडोजर का काफिला उतारा। Jhansi Video के सुर्खियां बटोरने पर उनका कहना है कि, अंदाजा नहीं था कि हमारी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बनेगी। हालांकि, बुलडोजर के काफिले के कारण ये संभव हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Premanand Maharaj

मार्च 3, 2026

Shraddha Kapoor

मार्च 3, 2026