---Advertisement---

नाराजगी का ये आलम! Nayab Saini को देख हरियाणा BJP OBC मोर्चा चीफ Karandev Kamboj ने खींचे हाथ, जमकर वायरल हुआ वीडियो

Karandev Kamboj Viral Video: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राज्य में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे, जबकि 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2024 2:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karandev Kamboj Viral Video: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राज्य में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे, जबकि 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बगावत के बिगुल भी बज चुके हैं और नेताओं की नाराजगी का आलम सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के चीफ कर्णदेव कंबोज की तल्खियां देखी जा सकती हैं। दरअसल पार्टी के किसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन कर रहे हैं जिसके बदले ओबीसी मोर्चा के चीफ हाथ खींच कर आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। (Viral Video)

Nayab Saini और OBC मोर्चा चीफ के बीच तल्खियां

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और बीजेपी पिछड़ा मोर्चा वर्ग के चीफ कर्णदेव कंबोज के बीच नाराजगी के आलम को देखा जा सकता है। ‘इंडिया टीवी न्यूज’ के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से जारी की गई वीडियो पोस्ट में ओबीसी मोर्चा चीफ कर्णदेव कंबोज एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिवादन स्वीकारने से मना करते नजर आ रहे हैं और अपना हाथ खींचते देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Karndev Kamboj ने जताई थी नाराजगी

हरियाणा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने बीते दिन भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कर्णदेव कंबोज ने कहा था कि “मैं और मेरा परिवार जनसंघ के समय से ही बीजेपी का हिस्सा रहा है। मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। अब बीजेपी में भी कांग्रेसी कल्चर आ गया है और कल तक जिन लोगों ने उत्पात मचाया उन्हें बीजेपी में शामिल कराया गया और टिकट दिया गया है। मैंने 5 साल काम किया और सबसे ज्यादा ओबीसी समाज को बीजेपी से जोड़ा। ऐसे में यह पार्टी के बाकी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026

The 50

फ़रवरी 11, 2026