---Advertisement---

Lucknow Video: सड़क पर दर्जनों Scorpio के साथ भोजपुरी गानों का तड़का! बीच रात अदब के शहर में जन्मदिन मना रहे युवकों का हुड़दंग वायरल

Lucknow Video: सोशल मीडिया पर अदब के शहर 'लखनऊ' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, लखनऊ में स्थित इंजीनियरिंग चौराहा ओवर ब्रिज के पास बीती दर्जनों की संख्या में युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2025 11:58 पूर्वाह्न

Lucknow Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Video: सोशल मीडिया पर अदब के शहर ‘लखनऊ’ से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, लखनऊ में स्थित इंजीनियरिंग चौराहा ओवर ब्रिज के पास बीती दर्जनों की संख्या में युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। तुषार राय नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लखनऊ में बीच सड़क युवक जन्मदिन के जश्न के नाम पर हुड़दंग मना रहे हैं। लखनऊ वीडियो में सड़क पर दर्जनों स्कॉर्पियों, थार और फॉर्च्यूनर देखा जा सकता है। इस दौरान लड़के पुष्पा मूवी के सॉंग व भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। Lucknow Video के चर्चा में आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। लखनऊ पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Lucknow Video बीच सड़क जन्मदिन का जश्न मना रहे युवकों का हुड़दंग!

राजधानी लखनऊ में बीच सड़क जन्मदिन का जश्न मना रहे युवकों का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

लखनऊ वीडियो में युवकों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए दर्जनों गाड़ियों का काफिला और भोजपुरी गानों पर थिरकने का इंतजाम किया था। इस दौरान रोड पर राहगीर परेशान नजर आए। अदब के शहर में जन्मदिन के नाम पर मचाए गए इस हुड़दंग को लेकर खूब चर्चा हुई है। यूजर्स Lucknow Video पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी आलोचना कर रहे हैं। तुषार राय नामक एक्स हैंडल यूजर का दावा है कि लखनऊ के इंजिनियरिंग चौराहा ओवर ब्रिज के पास जिस शख्स का जन्मदिन मनाया गया, वो पेशे से वकील थे। ऐसे में जब लोगों को नियम-कानून से न्याय दिलाने की भूमिका निभाने वाले लोग ही इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, तो औरों का क्या ही कहना।

स्थानीय पुलिस ने लिया ‘लखनऊ वीडियो’ का संज्ञान

जन्मदिन के नाम पर हुड़दंग मचाने वाले Lucknow Video वीडियो का संज्ञान पुलिस ने ले लिया है। लखनऊ पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि “थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा वीडियो के आधार पर कुछ लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिख रहे शेष लोगों की पहचान कराई जा रही है। पहचान होने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगीl”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Premanand Maharaj

मार्च 3, 2026