---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: ‘ठंडा पानी है वैसे..,’ क्या हुआ जब पूर्व क्रिकेटर Mohammad Kaif ने बीच नदी लगा दी छलांग? Video देख उठे सवाल

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर लाखों की संख्या में लोग प्रति वर्ष स्नान करने पहुंचते हैं। वहां के स्थानीय लोगों के लिए संगम पहुंचकर यमुना जी में छलांग देना तो आम बात होती होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2024 4:49 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर लाखों की संख्या में लोग स्नान करने पहुंचते हैं। वहां के स्थानीय लोगों के लिए संगम पहुंचकर यमुना जी में छलांग लगाना, तो आम बात होती होगी। प्रयागराज से आने वाले पूर्व क्रिकेटर Mohammad Kaif ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने अपने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बीते दिन यमुना नदी में छलांग लगाकर खूब मौज-मस्ती की। खास बात ये है कि मोहम्मद कैफ ने महाकुंभ 2025 की शुरुआत से ठीक पहले संगम स्नान का मजा लिया है। Maha Kumbh 2025 पहले मोहम्मद कैफ के इस अंदाज की चर्चा जोरों पर है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक Video भी जारी किया है जिसमें वो यमुना नदी में छलांग लगाते देखे जा सकते हैं। वीडियो को देखकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। यूजर्स इसे महाकुंभ से जोड़ते हुए अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।

Maha Kumbh 2025 से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर Mohammad Kaif का खास अंदाज

महाकुंभ 2025 से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। Video में कैफ प्रयागराज के संगम तट पहुंचकर यमुना नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। नदी में छलांग लगाने के बाद Mohammad Kaif को पानी की ठंडक का अंदाजा लगता है। पूर्व क्रिकेटर कहते हैं कि “ठंडा पानी है वैसे। इसी यमुना जी में तो तैरना सीखा हूं।” कैफ को इस दौरान जमकर तैरते और लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। बता दें कि प्रयागराज में Maha Kumbh 2025 की तैयारियां जोरों पर है। यही वजह है कि यहां यदि कोई भी नामी चेहरा पहुंच रहा है तो इसको लेकर सुर्खियां बननी शुरू हो जा रही हैं।

Video देख उठ रहे सवाल

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर Mohammad Kaif के संगम स्नान से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। महाकुंभ 2025 से ठीक पहले पूर्व क्रिकेटर का प्रयागराज पहुंचना और जमकर लुत्फ उठाना कईयों को खटक सा रहा है। वहीं कई ऐसे भी जो इसे जायज़ ठहरा रहे हैं। सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने इसी कड़ी में वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि “प्रयागराज महाकुंभ में जब मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग उठ रही है, तब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ संगम में डुबकी लगा रहे हैं ।”

राजेश शाहू नामक यूजर लिखते हैं कि “सचिन भाई, कैफ यहीं पैदा हुए हैं। यहीं घूम-घूम के क्रिकेट टूर्नामेंट खेला। संगम में जमकर नहाया। ये आवाज बाहर से आए बाबा लोग उठा रहे, हमारे इस शहर में तो संगम सबका रहा है।”

Maha Kumbh 2025 में मुस्लिमों को प्रवेश न देने से जुड़ी मांग उठने के बीच आए इस वीडियो को देखकर वसीम अख्तर नामक यूजर ने भी प्रतिक्रिया दी है। यूजर का कहना है कि “ये सब राजनीतिक पेंतरेबाजी है, आम जीवन में आज भी हिन्दु मुस्लिम थाली में खाना खाते हैं। एक साथ उठते बैठते हैं, कारोबार करते हैं, नौकरी करते हैं, मदत करते हैं, मदत लेते हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026