---Advertisement---

फाइल अप्रूवल को लेकर मैनपुरी में जूतम पैजार! PWD ऑफिस में ठेकेदार-अफसर की भिड़ंत से मचा हंगामा; देखें वायरल वीडियो

Mainpuri Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे वीडियो में एक ठेकेदार और अफसर के बीच जूतम पैजार होता देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि फाइल अप्रूवल को लेकर बात इस कदर बिगड़ गई कि दोनों मारपीट कर उधम मचाने लगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2025 3:57 अपराह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video: यूपी की सियासत में खूब चर्चित रहने वाले मैनपुरी जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मैनपुरी में स्थित PWD ऑफिस का माहौल तब बिगड़ गया, जब एक स्थानीय ठेकेदार और अफसर आपस में जूतम पैजार करने लगे। मैनपुरी वायरल वीडियो में मारपीट से जुड़ा दृश्य देखा जा सकता है। दावे के मुताबिक किसी कागज को अप्रूव करने को लेकर ठेकेदार और पीडबल्यूडी अधिकारी एक-दूजे से भिड़ जाते हैं। पहले अफसर ठेकेदार को पीटना चालू कर देता है। इसके बाद ठेकेदार भी जैसे को तैसा वाले अंदाज में सरकारी अफसर की जमकर पिटाई करता है। Mainpuri Viral Video में जूतम पैजार के इस दृश्य को बखूबी देखा जा सकता है जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। 53 सेकेंड के इस वायरल वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर सनसनी मची है।

PWD ऑफिस में ठेकेदार-अफसर की भिड़ंत से मचा हंगामा, देखें Mainpuri Viral Video

विवेक कुमार त्रिपाठी नामक एक्स हैंडल यूजर ने मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी ऑफिस में हुई भिड़ंत से जुड़ा वायरल वीडियो पोस्ट किया है।

Watch Video

मैनपुरी वायरल वीडियो में एक ठेकेदार और अधिशासी अभियंता को जूतम पैजार करते देखा जा सकता है। मामला किसी फाइल के अप्रूवल को लेकर था जिससे खफा हुए ठेकेदार साहब ने अफसर की क्लास लगा दी। पहले जुबानी जंग चली और फिर देखते ही देखते ठेकेदार और अफसर मारपीट करने लगे। Mainpuri Viral Video में दोनों को एक-दूजे पर वॉर करते देखा जा सकता है। देखते ही देखते पूरे दफ्तर में हड़कंप मच जाता है और सहयोगी अफसर बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़ते हैं। हालांकि, ठेकेदार पर बीच-बचाव का कोई असर नहीं नजर आ रहा है और वो जमकर PWD अफसर की पिटाई करता देखा जा सकता है।

मैनपुरी वायरल वीडियो देख जमकर प्रतिक्रिया दे रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर मैनपुरी के पीडब्ल्यूडी ऑफिस से आया वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। बात चुकी PWD विभाग की है, सो जनता भी जमकर इसमें दिलचस्पी ले रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Mainpuri Viral Video साझा करते हुए यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विवेक कुमार त्रिपाठी भी व्यंग्य वाले लहजे में लिखते हैं कि “अधिशासी अभियंता साहब ठेकेदार का बिल पास नहीं कर रहे थे। ढिशुम-ढिशुम तो होनी ही थी।” इससे इतर भी तमाम यूजर्स हैं जो घूस, भ्रष्टाचार और कई तरह की उलाहना देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026