---Advertisement---

Meerut Metro Viral Video: खचाखच भीड़ में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का नारा! ट्रेन में मुस्लिम यात्रियों को देख शुरू प्रतिक्रियाओं का दौर

Meerut Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो में यात्रियों को हर-हर महादेव, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे नारों का गूंजयमान करते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2026 3:59 अपराह्न

Meerut Metro Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Metro Viral Video: पश्चिमी यूपी को मेट्रो के रूप में बड़ी सौगात मिली जिसने व्यापक स्तर पर कनेक्टिविटी को रफ्तार दिया है। आलम ये है लाखों की संख्या में लोग दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाली मेट्रो की सवारी कर चुके हैं। इसी बीच मेरठ मेट्रो से जुड़ा एक वायरल वीडियो सुर्खियों में है।

मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो में कुछ यात्री हर-हर महादेव, वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगा रहे हैं। इसी बीच ट्रेन के अंदर कुछ मुस्लिम यात्री भी नजर आ रहे हैं। मेरठ मेट्रो से जुड़े इस वायरल वीडियो ने नए सिरे से चर्चा को रफ्तार दिया है। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू है।

खचाखच भीड़ में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का नारा! – Meerut Metro Viral Video

पश्चिमी यूपी के मेरठ को नई दिल्ली से जोड़ते हुए नई मेट्रो सेवा शुरू हुई है। इसी मेट्रो में सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने जोरदार तरीके से हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे लगाए।

मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो से जुड़ा प्रकरण देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा। इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बेगमपुल स्टेशन के करीब का है। जैसे ही ट्रेन इस पुल पर पहुंची कि यात्रियों ने एका-एक भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम और हर-हर महादेव का नारा लगाया। इसके अलावा कई यात्री ‘थैंक्यू मोदी’ भी बोलते नजर आए। ये मामला 23 फरवरी का बताया जा रहा है जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ प्रतिक्रियाओं का दौर!

सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन चुके मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है। यूजर्स अपने-अपने बुद्धि-विवेक के अनुसार इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई ऐसे यूजर्स हैं जिनके मुताबिक सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक नारों का गूंजयमान करना अनुचित है। यूजर्स इसे मुसलमान यात्रियों को असहज करने की कोशिश बता रहे हैं।

तमाम ऐसे यूजर्स भी हैं जो इसे सामान्य बताते हुए किसी को देशभक्ति नारों से परेशान होने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद जैसे नारे भला कैसे किसी को असहज कर सकते हैं। मेरठ मेट्रो वायरल वीडियो के संदर्भ में प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है जो ‘उमाशंकर सिंह’ नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा जारी पोस्ट की कमेंट में देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026