---Advertisement---

Meerut Viral Video: स्कूली बच्ची को छेड़ने के बाद बाल पकड़कर पीटते महबूब की पुलिस ने ऐसे उतारी आशिकी, देख कहेंगे अच्छा किया

Meerut Viral Video: मेरठ में स्कूली लड़की को छेड़ रहे मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, सरेआम बच्ची को पीटता आया था आरोपी नजर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 10:53 पूर्वाह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: बीच सड़क पर स्कूली बच्ची को छेड़ते और पीटते मनचले को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सबक सीखा दिया है। मनचले की हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मेरठ (Meerut Viral Video) का है। वीडियो में मनचला एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को पीट रहा है। खबरों की मानें तो पहले महबूब नाम के इस आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने सरेआम छात्रा को पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूली बच्ची को सरेआम छेड़ने का वीडियो कैमरे में कैद

इस घटना से जुड़े हुए वीडियो को TRUE STORY नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “UP के मेरठ मे कॉलेज से लौटती कक्षा 9 की छात्रा को छेड़छाड़ के बाद सरेआम पीटने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनचले महबूब को एनकाउंटर मे अरेस्ट किया है। महबूब की टांग मे गोली लगी है।”

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूल की छात्रा को एक लड़का बाल घसीटते हुए मार रहा है। इस दौरान छात्रा काफी बुरी तरह से चीख रही है। सरेआम स्कूली बच्ची को फिलहाल कोई बचाता हुआ नहीं दिख रहा है।

Meerut Viral Video पर पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर

एक्स पर अपलोड की गई इस वीडियो पर मेरठ पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही एक्शन की जानकारी एक्स पर दी।

जिसमें लिखा है कि,” थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत एक लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाते समय अभियुक्त द्वारा पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर भागने वाला पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार ।” आरोपी का हाफ एनकाउंटर करने के फोटो के बाद एक न्यूज पेपर की कटिंग भी लगाई गई है। जिसमें लिखा है कि, छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा, आरोपी मुठभेड़ में घायल। वहीं, मामले पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का बयान भी लिखा है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि, आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट व पुलिस पर फायरिंग समेच विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम महबूब बताया जा रहा है। इस घटना के वायरल वीडियो (Viral Video) को देख यूजर्स यूपी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026