---Advertisement---

Monalisa Viral Video: क्या Maha Kumbh 2025 में फेमस होना मोनालिसा के लिए बना अभिशाप! एक फोटो पाने के लिए आपस में लड़ते दिखे लोग; वीडियो वायरल

Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 में रातों रात फेमस हुई मोनालिसा की दिक्कतें बढ़ती जा रही है, उनका बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 5:33 अपराह्न

Monalisa Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Monalisa Viral Video: प्रयागराज में जारी Maha Kumbh 2025 ने कई आम लोगों को खास बना दिया है। इसी बीच एक नाम बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में बना हुआ है, यह और कोई नही इनका नाम है मोनालिसा, दरअसल मोनालिसा की आंखे इतनी खूबसूरत है कि सिर्फ उनकी एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हालांकि वायरल होने के बाद उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Monalisa Viral Video से जुड़ी कई ऐसी वीडियो सामने आ रही है, जहां भारी भीड़ उनके आसपास इक्ट्ठा हो जाती है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या Monalisa के लिए फेमस होना अभिशाप बन गया है। आईए इस लेख के माध्यम से समझते है।

क्या फेमस होना मोनालिसा के लिए बना अभिशाप?

Maha Kumbh 2025 में मोनालिसा की एक वीडिया फिर से वायरल हो रही है। जिसे Abhishek नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। Monalisa Viral Video में भारी भीड़ महज एक फोटो लेने के लिए आपस में लड़ते दिख रहे है। माला बेचने वाली मोनालिसा ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह रातोरांत फेमस हो जाएंगी। हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि फेमस होना उनके लिए एक अभिशाप बन गया है,

हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग मोनालिसा के टेंट के सामने पूरे दिन खड़े रहते है। कई बार तो भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है। माला खरीदने के बजाय उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Monalisa Viral Video पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि मोनालिसा वायरल वीडियो पर अब यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि “सरकार ने इस युवती को जल्द से जल्द सिक्योरिटी देनी चाहिए,

और इसको और इनके घरवालों को कोई सुरक्षित जगह पनाह, जबतक ये मामला शांत न हो”।

एक और यूजर ने लिखा कि “यह स्थिति सच में दिलचस्प है। मोनालिसा की सादगी और लोगों का प्रेम, दोनों ही देखने लायक हैं।

इससे दर्शाता है कि कला और संस्कृति कैसे लोगों को जोड़ सकते हैं”। बताते चले कि मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है। वह माला बेचने के लिए अपने परिवार के साथ Maha Kumbh 2025 पहुंची थी, हालांकि उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह रातों रात इतनी फेमस हो जाएंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026