---Advertisement---

Indore Viral Video: कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा! SIR में नाम कटने के बाद गरीब शख्स की आपबीती, अंधी मां की बेबसी देख पसीज रहा कलेजा

Indore Viral Video: इंदौर के कलेक्ट्रेट सभागार से आया एक वायरल वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एक गरीब शख्स को अपनी आपबीती साझा करते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 3:24 अपराह्न

Indore Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Indore Viral Video: भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर से एक ऐसी तस्वीर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। पूरा मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें एक गरीब शख्स गुहार लगा रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान शख्स का नाम सूची से कट गया।

इसे सही कराने के लिए वो अपनी अंधी मां को लेकर कई बार कलेक्ट्रेट पहुंचा। गरीब आदमी की कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने कलेक्ट्रेट सभागार में हंगामा मचाते हुए बवाल काट दिया। इस प्रकरण से जुड़ा इंदौर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इंदौर वायरल वीडियो ने ब्यूरोक्रेसी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

गरीब शख्स की आपबीती सुन पसीज उठेगा कलेजा – Indore Viral Video

एसआईआर सूची में नाम कटने के बाद एक गरीब शख्स अपनी आपबीती लिए कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचा। इससे जुड़ा वायरल वीडियो अनुराग ड्वेरी नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से साझा किया गया है।

वायरल वीडियो इंदौर कलेक्ट्रेट दफ्तर का है जहां गरीब शख्स सुनवाई के लिए पहुंचा था। हालांकि, उसे निराशा हाथ लगी और कई बार जाने पर भी कलेक्टर फरियादी से नहीं मिले। अंतत: गरीब शख्स ने हंगामा मचाया है और बताया कि इंदौर कलेक्ट्रेट सभागार में गरीबों की स्थिति क्या है।

बार-बार शिकायत लेकर आने के बाद भी कलेक्टर उनसे मिले तक नहीं। इसका जिक्र करते हुए शख्स चिल्लाते हुए बता रहा है कि गरीब आदमी का महत्व सिस्टम के समक्ष क्या है। इंदौर वायरल वीडियो के लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है।

अंधी माँ की बेबसी आकर्षित कर रही ध्यान!

जिस दौरान शख्स अपनी लाचारी पेश करते हुए सिस्टम के खिलाफ हंगामा मचा रहा था। तभी उसकी बेबस अंधी माँ उसे ऐसा करने से रोक रही थी। उस अंधी माँ की बेबसी इस कदर है कि उसे देख लोगों का कलेजा पसीज रहा है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता की मौत हो गई है और माँ अंधी है। उसके परिवार का नाम एसआईआर सूची से गायब है जिसे सही कराने के लिए वो बार-बार कलेक्ट्रेट सभागार का चक्कर लगा रहा था। अंतत: परेशान होकर उसने चीखना-चिल्लाना शुरू किया जिससे जुड़ा वायरल वीडियो सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026