---Advertisement---

‘पद का अपमान..,’ शिलान्यास पट्टी पर नहीं छपा नाम, तो भड़क उठे नेताजी! आनन-फानन में फावड़े से किया तहस-नहस, वीडियो वायरल

MP Viral Video: एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खास सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें बीना के वीर सावरकर वार्ड में नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया शिलान्यास पत्थर को तोड़ते देखे जा सकते हैं। शिलान्यास पत्थर पर अपना नाम नहीं देखर नेताजी आपा खो बैठे और आनन-फानन में कृत्य को अंजाम दे दिया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 19, 2025 4:33 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: सत्ता थोड़ा दंभ तो साथ लेकर आती है। लेकिन कभी-कभी इसके चलते मामला इतना बिगड़ जाता है कि लेनी की देनी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बीना नगर पालिका क्षेत्र से सामने आया है। एमपी वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे एक प्रकरण में स्थानीय नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया एक वाकये को लेकर क्रोधित हो उठे। गुस्सा इतना बढ़ गया कि रमाकांत बिलगैया ने आनन-फानन में फावड़ा उठाया और शिलान्यास पत्थर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। MP Viral Video में पूरे प्रकरण को आसानी से देखा व समझा जा सकता है। शिलान्यास पूजन के दौरान कैसे अचानक नगर पालिका उपाध्यक्ष मौके पर खड़ा होकर सब तहस-नहस करते नजर आ रहे हैं, ये भी कैमरे में कैद हो गया है। अब इस पूरे प्रकरण की चर्चा मध्य प्रदेश के साथ देश के अन्य हिस्से में हो रही है।

शिलान्यास पट्टी पर नहीं छपा नाम, तो नेताजी ने चलाया फावड़ा; देखें MP Viral Video

न्यूज 24 के एक्स हैंडल से मध्य प्रदेश के बीना नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ा एक वायरल वीडियो जारी किया गया है।

Watch Video

एमपी वायरल वीडियो में स्थानीय नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया अचानक आपा खोते और फावड़ा चलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, नेताजी शिलान्यास पट्टी पर अपना नाम नहीं देखकर भड़क उठे और शिलान्यास पट्टी का फावड़े से टुकड़ा-टुकड़ा कर दिया। ये सब कुछ तब हुआ जब 15.60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के भूमि पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। तभी अचानक शिलान्यास पट्टी से अपना नाम गायब देखकर नेताजी भड़क उठे और फावड़ा उठाकर सब तहस-नहस कर दिया। इससे जुड़ा MP Viral Video अब सोशल मीडिया सेंसेशन बना है और इसकी खूब चर्चा हो रही है। गुस्सैल नेताजी के अनुसार शिलान्यास पत्थर पर उनका नाम न होना उनके पद और सम्मान का अपमान है।

एमपी वायरल वीडियो देख मजा ले रहे यूजर्स!

मामला राजनीतिक है तो इसकी चर्चा तो दूर-दूर तक होनी ही है। यही वजह है कि बेहद ही कम समय में MP Viral Video देश के विभिन्न कोने में पहुंच गया। अब यूजर्स इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए खूब मजे ले रहे हैं। कोई नेताजी के कृत्यों का समर्थन कर रहा है, तो कई ऐसे हैं जो तंज भरे अंदाज में पूरे प्रकरण की निंदा कर रहे हैं। फिलहाल एमपी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026