---Advertisement---

Mukesh Ambani Viral Video: इवेंट में दीया जलाने के लिए मुकेश अंबानी ने उतारे जूते, लोग बोले- ‘इसलिए आज वो अमीर है’

Mukesh Ambani Viral Video: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार मुकेश अंबानी अक्सर अपने अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में आ जाते हैं। कभी फैमिली मैन के अंदाज में तो कभी बिजनेस आइडिया को लेकर अक्सर मुकेश सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस सब के बीच उन्हें एक इवेंट में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Mukesh Ambani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mukesh Ambani Viral Video: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में शुमार मुकेश अंबानी अक्सर अपने अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में आ जाते हैं। कभी फैमिली मैन के अंदाज में तो कभी बिजनेस आइडिया को लेकर अक्सर मुकेश सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस सब के बीच उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जो अब लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इसमें मुकेश की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई है और वह काफी सुर्खियों में है।

मुकेश अंबानी ने जीता दिल

इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश अंबानी किसी इवेंट में नजर आए हैं। उन्होंने इस दौरान व्हाइट शर्ट को ब्लैक कोट पेंट के साथ कैरी किया है।इस दौरान वह कुर्सी पर बैठकर पहले अपने जूते उतारते हैं और इसके बाद दीया जलाने के लिए जाते हैं। उनके अंदाज पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और मुकेश अंबानी सोशल मीडिया पर अपने अंदाज से चर्चा में आ गए हैं। आमतौर पर लोग इवेंट में दीया जलाने से पहले जूते नहीं उतारते हैं। इतने रईस होने के बावजूद मुकेश अंबानी ने अपने अंदाज से दिल जीत लिया।

वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “इसलिए वह आज इतना अमीर हैं।” एक यूजर ने कहा, “आज अंबानी जी ने दिल जीत लिया मैं बस इतना ही कहूंगा।” एक यूजर ने कहा, “ना एटीट्यूड सिर्फ इज्जत।” एक यूजर ने कहा, “अंबानी जी आपकी जितनी तारीफ करें कम है। एक यूजर ने उन्हें जमीन से जुड़ा इंसान बताया तो एक ने कहा आपके लिए सिर्फ इज्जत है। एक यूजर ने उन्हें परफेक्ट बताया दूसरे ने फैमिली मैन। एक ने उन्हें संस्कारी कहा।

नीता संग वीडियो हुआ था वायरल

अभी हाल ही में नीता अंबानी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शन से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्रगति वायरल हुआ था जिसमें दोनों रोमांटिक नजर आए थे अक्सर मुकेश किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026