---Advertisement---

Prebiotic vs Probiotic: क्या है दोनों के बीच अंतर और फायदे? इन सुपर फूड्स को करें डेली डाइट में शामिल

Prebiotic vs Probiotic: प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक्स में अंतर जान लेने के बाद आप समझ जाएंगे कि आखिर क्यों ये दोनों शरीर के लिए है जरूरी और किन खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप का सकते हैं प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2024 2:58 अपराह्न

Prebiotic vs Probiotic
Follow Us
---Advertisement---

Prebiotic vs Probiotic: प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स तो आपने सुना होगा। दोनों ही हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह हमारे पेट की समस्या गैस और एसिडिटी से लड़ने के लिए कारगर है लेकिन क्या आपको पता है कि प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स में क्या अंतर है और कैसे हम कुछ चीजों का सेवन कर अपने शरीर में प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स फूड्स पहुंच सकते हैं। डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो के जरिए प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स के बीच अंतर बताते हुए कुछ फूड्स नाम भी बताए हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो जो है आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी।

प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स का अंतर

एंटी बायोटिक का मतलब बायोटिक जो बैक्टीरिया के अगेंस्ट वर्क करती है। प्रोबायोटिक जो होते हैं यह लाइव माइक्रोऑर्गेनाइज्म गुड बैक्टीरिया हमारी इंटेस्टाइन में हमारी गुड हेल्थ को मेंटेन करने के लिए है। प्रोबायोटिक का रोल क्लिनिकल स्टडीज में साफ है। प्रोबायोटिक्स गैस्टिक, आईबीएस और डायरिया में मददगार है। प्रीबायोटिक्स वो खाने के आइटम्स जो कि हमारी इंटेस्टाइन में जो ऑलरेडी गुड बैक्टीरिया है उनको ग्रो करने में और हेल्प करते है। इसलिए स्टडीज में यह भी देखा गया है बल्कि कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को इंटेस्टाइन में बढ़ते हैं और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करते हैं। यह आपके अच्छे स्वास्थ्य, ब्लड वेसल हेल्थ में फायदेमंद है।

प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स फूड आइटम

इसके अलावा प्रियंका शेहरावत ने कैप्शन में कुछ प्रोबायोटिक रिच फूड्स और प्रीबायोटिक रिच फूड के नाम भी बताए हैं।

प्रोबायोटिक फूड आइटम्स

  • दही प्रोबायोटिक का एक नेचुरल स्रोत है जो खुद से तैयार किया जाता है।
  • बटर मिल्क लोकप्रिय प्रोबायोटिक पेय है जो भारत में पीए जाते हैं।
  • इडली और डोसा बैटर फायदेमंद प्रोबायोटिक होते हैं जो बेहद जरूरी है।
  • फर्मेंटेड सब्जियां घर पर बनी अचार वाली सब्जियां प्रोबायोटिक प्रदान कर सकती है।

प्रीबायोटिक्स फूड आइटम्स

  • लहसुन एक प्रीबायोटिक्स का शानदार स्रोत है और भारतीय खानों में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।
  • प्याज विशेष रूप से प्रीबायोटिक्स फाइबर से भरपूर होते हैं।
  • केले में प्रतिरोधी स्टार्च होता है और यह प्रीबायोटिक्स फाइबर है जो बैक्टीरिया को पोषण देता है।
  • जेय एक अनाज है जिसमें बीटा ग्लूकान प्रीबायोटिक्स फाइबर होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026