---Advertisement---

RCB vs MI WPL 2023: Smriti Mandhana के इस खूबसूरत शॉट पर आप हार बैठेंगे दिल, देखें Video

आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक खूबसूरत छक्का लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 21, 2023 4:56 अपराह्न

RCB vs MI WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

RCB vs MI WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI WPL 2023) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा। लेकिन आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक खूबसूरत छक्का लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

स्मृति मंधाना ने जड़ा शानदर छक्का

पहले बल्लेबाजी कर रही आरसीबी टीम की तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना ने मुंबई के खिलाफ 24 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। लेकिन मंधाना ने अपनी इस छोटी पारी के दौरान उन्होंने जो छक्का लगाया उसे काफी पसंद किया जा रहा है। मंधाना ने तेज गेंदबाज के ऊपर क्रीज से आगे निकलकर शॉट गेंद को छक्के के लिए पहुंचाया। गेंद बल्ले से लगने के बाद तेजी से मैदान के बाहर गई और इस छक्के को देख मौजूद सभी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।

Also Read: RCB vs MI WPL 2023: 32 चौके 13 छक्के जड़ चुकी Sophie Devine का नहीं चला बल्ला, कुछ इस तरह हुई रन आउट, देखें Video

यहां देखें Video:

Click here: https://www.wplt20.com/videos/m19–rcb-vs-mi-smriti-mandhana-six-6323015744112

आरसीबी की पारी लड़खड़ाई

टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही आरसीबी टीम की शुरुआत खराब रही और टीम मुश्किल में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना पाई है। आरसीबी की तरफ से अबतक कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका है। वहीं, मुंबई की तरफ से अबतक अमेलिया केर ने 3 और नेट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट चटकाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB Team: स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस, हीथर नाइट, ऋचा घोष।

MI Team: नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026