---Advertisement---

Rohit Sharma ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

टीम इंडिया के कप्तान और दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस परफॉर्मेंस का वीडियो अपलोड किया है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 26, 2023 7:11 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान है। उनके बल्लेबाज़ी का अंदाज़ भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग से काफी ज़्यादा मिलता जुलता है। वे आक्रामक अंदाज़ में बैटिंग करने के लिए जाने जाते है। उनके आँख और हाथ के बीच का तालमेल भी काफी अच्छा है। लेकिन अभी कुछ दिनों पहले उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा वायरल हुआ। रोहित (Rohit Sharma) के डांस वाले वीडियो को लाखों की संख्या में लोगों ने देखा। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने अपने साले की शादी में डांस किया था। इस डांस के लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की थी। उसी से जुड़ा एक वीडियो रोहित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में रोहित सुआवे डांस मूव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म गुड न्यूज के गाने पर नाचते हुए नज़र आए रोहित शर्मा

हाल ही में रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने साले की शादी में शामिल हुए थे। इस शादी की वजह से वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि फिर भी टीम इंडिया वो मैच जीत गई थी। रोहित शर्मा 24 मार्च के दिन अपने परिवार के साथ थे। इसी समय उन्होंने डांस का वीडियो पोस्ट किया। रोहित शर्मा इस वीडियो में फिल्म गुड न्यूज के सोंग लाल घाघरा पर थिरकते हुए नज़र आ रहे है। मुंबई इंडियंस के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी रोहित के इस वीडियो पर कमेंट किया गया है।

Also Read: IPL 2023: Delhi Capitals की जर्सी पहन David Warner ने किया डांस, वायरल वीडियो पर वाइफ का भी आया कमेंट

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

IPL की तैयारी में जुटे है रोहित शर्मा

आपको बता दे कि रोहित शर्मा अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। मुंबई इंडियन्स टीम के लिए पिछला सीज़न काफी ज़्यादा निराशा से भरा था। 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियन्स प्लेऑफ में भी जगह बना पाने में नाकाम रही थी। इस बार रोहित शर्मा अपनी टीम को छठी बार IPL विजेता बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Also Read: Ishan Kishan को लेकर यह क्या बोल गए Shikhar Dhawan, बयान कर देगा हैरान!

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026