---Advertisement---

SA20 2023: RCB के खिलाड़ी ने ‘जोस द बॉस’ का किया काम तमाम, जादुई गेंद से मारा खतरनाक तरीके से बोल्ड, देखें Video

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे (SA20 2023) लीग में अबतक एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिला है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं इस लीग में जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान अपने तरफ खींचा है। लेकिन कल खेले गए मैच में जब पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 23, 2023 2:51 अपराह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में चल रहे (SA20 2023) लीग में अबतक एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिला है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं इस लीग में जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान अपने तरफ खींचा है। लेकिन कल खेले गए मैच में जब पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया तो एक बेहतरीन मैच देखने को मिला। लेकिन इन दिनों चर्चा में चल रहे विल जैक्स (Will Jacks) ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट झटक कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। लेकिन जिस तरह से उन्होंने जोस बटलर (Jos Buttler) को बोल्ड मारा है वह देखने लायक था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विल जैक्स ने डाली बेहतरीन गेंद

SA20 में खेले गए पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स के जब पार्ल रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और गेंदबाजी करने आए विल जैक्स ने ने अपनी एक बेहतरीन गेंद से बटलर को बोल्ड मारा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। विल जैक्स ने अपने ओवर में एक गुड लेंथ की गेंद डाली जो की टप्पा पड़कर अचानक से अंदर घुस गई और बटलर भी कुछ नहीं कर पाए और वह तुरंत पवेलियन की तरफ चल दिए। तो वहीं इस लीग में विल जैक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से ही धूम मचा रखी है। इस खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन देख आईपीएल में RCB की टीम की खुशी बढ़ गई है क्योंकि अभी हाल ही में हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में RCB की टीम ने इस बेहतरीन खिलाड़ी को खरीदा था।

Also Read: 2028 LOS ANGELES OLYMPICS: ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट! ICC ने भेजा अपना प्रस्ताव, साल के अंत तक लिया जाएगा फैसला

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने अपने 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स ने मैच को दो गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मिलर को को उनके तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

Also Read: BBL 2022-23: AARON FINCH का बल्ला बना हथौड़ा, 6 गेंदों में ही कूट डाले 31 रन, बीबीएल के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा ओवर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026