---Advertisement---

Suryakumar Yadav: मैदान पर नहीं मिला मौका तो ‘सूर्या भाऊ’ ने खेला गली क्रिकेट, जड़ा ऐसा शॉट की दंग रह गई पब्लिक, देखें Video

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ गली क्रिकेट का मजा ले रहे हैं।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 6, 2023 5:16 अपराह्न

Suryakumar Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के साथ टेस्ट मैच सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के मैदान पर 9 मार्च से खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले समय निकालकर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ गली क्रिकेट का मजा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से कुछ शानदार शॉट खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो को मुंबई इंडियंस वन फैमिली अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘सूर्य भाऊ मुंबई में गली क्रिकेट खेलते हुए स्पॉट हुए।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या को देखने के लिए उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ और वह सभी फैंस के सामने अपने पसंदीदा शॉट खेलते हुए नजर आए।

Also Read: IPL 2023: RISHABH PANT के बाद अब दिल्ली टीम को लगा 440 वोल्ट का झटका, आईपीएल से बाहर हो सकता है बेहतरीन गेंदबाज

यहां देखें वीडियो:

एक मैच में मिला मौका

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबतक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में से एक मैच में मौका मिला था। उसके बाद से वह बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं। लेकिन सूर्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए भी चुना गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनको वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद 31 मार्च से सूर्या को हम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हुए देखेंगे।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026