---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023 की जीत का वो आखिरी पल जिसे देख हर भारतीय को होगा गर्व, Video आंखें नम कर देगा

Under 19 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहली बार अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और भारतीय टीम का आमना सामना हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले गए पहली बार अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और भारतीय टीम का आमना सामना हुआ जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। लेकिन भारत के सभी क्रिकेट फैंस के लिए शायद की इससे बड़ी कोई खबर हो। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में जैसे ही जीत हासिल की सभी देश वाशी खुशी से झूम उठे। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया ने कैसे जीत हासिल की और किस बेहतरीन अंदाज में जश्न मनाया सब कुछ दिखाया गया है। शायद यह वीडियो देख आप की आंखें नम हो जाएंगी।

ICC ने शेयर किया वीडियो

भारत को फाइनल में जीत के लिए 69 रन बनाने थे और भारतीय महिला टीम ने इस लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लिया। लेकिन जब टीम इंडिया को जीत के लिए मात्र 1 रनों की जरूरत थी और बल्लेबाज सौम्या तिवारी ने अपने बल्ले से जैसे ही एक रन बनाई। साउथ अफ्रीका से लेकर भारत देश में जश्न मनना शुरू हो गया। वीडियो में भी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने शानदार तरीके से जश्न मनाया। जिसे देख सभी भारतीयों को गर्व महसूश हुआ। भारतीय महिला टीम की खुशी का ठिकाना नहीं था और हो भी क्यों इतनी शानदार जीत हो तो शानदार जश्न भी होना चाहिए।

Also Read: UNDER 19 WORLD CUP 2023: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत में इन 5 खिलाड़ियों का रहा है गेंद और बल्ले से दबदबा, जानें प्लेयरों से जुड़ी खास बातें

यहां देखें वीडियो:

7 विकेट से जीता फाइनल मैच

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान शैफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम मात्र 68 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से तीता साधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, मन्नत कश्यप, शैफाली वर्मा और सोनम यादव ने 1-1 विकेट चटकाए। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14 ओवर में 69 रन बनाकर 7 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026