---Advertisement---

‘हथकड़ी लगाई, तड़पाया और अपराधी की तरह पीटा..,’ US में भारतीय छात्र के साथ बेरहमी के बाद फूटा यूजर का गुस्सा, Viral Video देख खूब सुनाया

US Viral Video: भारतीय छात्र के साथ हुई क्रूरता से जुड़ा वायरल वीडियो दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच चुका है। नेवार्क एयरपोर्ट पर अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतवंशी छात्र के साथ की गई बदसलूकी को देख यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है और वे डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर ले रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 4:04 अपराह्न

US Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

US Viral Video: दुनिया अमेरिकी प्रशासन की क्रूरता से पहले ही दो-चार हो चुकी है। इसी बीच अमेरिका से आया एक वायरल वीडियो दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच गया है। यूएस वायरल वीडियो में अमेरिकी प्रशासन का क्रूर चेहरा नजर आया है जिसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी की सारी हदें पारी कर दी। अधिकारियों ने पहले भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाई, तड़पाया और फिर उसे अपराधी की तरह पीटा। US Viral Video में विचलित करने वाला पूरा दृश्य देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भर-भरकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ट्रंप प्रशासन को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

भारतीय छात्र के साथ अमेरिकी अधिकारियों की बेरहमी, देखें US Viral Video

अमेरिकी प्रशासन का क्रूर चेहरा दुनिया ने देख लिया है। कैसे न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने एक भारतीय छात्र के साथ बेरहमी की, ये किसी से नहीं छिपी।

Watch Video

तत्व इंडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से यूएस वायरल वीडियो जारी किया गया है। वायरल वीडियो में अमेरिकी अधिकारियों को पहले छात्र को घसीटते और फिर हथकड़ी लगा कर तड़पाते और अपराधी की तरह पीटते देखा जा सकता है। विचलित करने वाले US Viral Video को देख यूजर्स आक्रोशित हो रहे हैं। अमेरिका का दावा है कि अवैध प्रवेश और वीजा दुरुपयोग के कारण ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि ट्रम्प प्रशासन ने अप्रवासियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है जिससे इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है।

यूएस वायरल वीडियो देख भड़क उठे यूजर्स

यदि आपकी सक्रियता सोशल मीडिया पर होगी तो निश्चित रूप से आप अमेरिका से आए इस घटनाक्रम से दो-चार हो चुके होंगे। नेवार्क एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र के साथ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई बदसलूकी से जुड़ा वायरल वीडियो देखकर यूजर्स अपना आपा खो रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर कुणाल जैन लिखते हैं कि “कल रात एक युवा भारतीय छात्र को नेवार्क हवाई अड्डे से निर्वासित होते देखा। हथकड़ी लगाई हुई, रोते हुए, अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा था। वह सपनों का पीछा करते हुए आया था, कोई नुकसान नहीं पहुँचाने आया था। एक एनआरआई के रूप में, मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा था। यह एक मानवीय त्रासदी है।” US Viral Video को देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि अब अमेरिका आपके सपनों की भूमि नहीं है। यह आपके लिए नरक बन गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026