DNP India Hindi

Viral Animal Video: ख़ूंख़ार बाज़ के चारे में फंस गया बेचारा बगुला, वीडियो देख रुकी लोगों की धड़कनें

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Viral Animal Video: बाज़ आसमान में सबसे तेज़ उड़ने वाले पक्षियों में से है जिसके नुकीले नाखून अगर एक बार किसी जीव को जकड़ लें तो फिर उसका बचना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर कोई और पक्षी बाज़ से उसका शिकार छीनने की कोशिश करे तो यह बाज़ उन्हें भी नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला। इस वीडियो में एक ख़तरनाक बाज़ अपने नुकीले पंजों से अपना खाना छीनने वाले एक बगुले पर ज़ोरदार वार करता दिख रहा है। 

ख़तरनाक बाज़ के खाने पर बगुले ने डाली नज़र 

अब वह बाज़ के खाने को दोबारा छीनने के लिए अपनी चोंच पिंजरे के अंदर डालता है। मगर तभी अचानक बाज़ अपने पंजों से बगुले की गर्दन पकड़ लेता है और उसे ज़ोर से जालीदार पिंजरे के अंदर खींचने की कोशिश करता है। अब यहां ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि आख़िर वो बगुला बाज़ के पंजों से बच पाया या नहीं। मगर वीडियो के अंत में जिस तरह बगुले के पंख उड़ते दिखे उससे ऐसा लगता है कि वह बगुले की पकड़ से नहीं छूट पाया। वहीं इस वीडियो को जिन लोगों ने रिकॉर्ड किया था वह भी बाज़ की ऐसी चाल देखकर हैरान रह गए। 

वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया 

बाज़ और बगुले की इस लड़ाई पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है। एक यूज़र ने वीडियो पर हैरानी जताते हुए लिखा “अद्भुत! वह चील का भोजन नहीं था बल्कि चारा था!” दूसरे यूज़र ने लिखा “उसने (बाज़) ने उसकी ओर देखा और कहा कि आगे बढ़ें और इस खाने को लेने का प्रयास करें”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “बाज कभी भी उस मांस के टुकड़े को नहीं खाना चाहता था, उसका लक्ष्य तो कुछ बड़ा करना था”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version