---Advertisement---

Viral Video: अद्भुत! सड़क पर दौड़ती झोपड़ी को ‘उर्फी जावेद की लग्जरी कार’ क्यों बता रहे लोग?

Viral Video: देश और दुनिया में अतरंगी और क्रिएटिव काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोग अकसर ऐसे कारनामें कर जाते हैं। जिसे देखकर काफी हैरानी तो होती ही है। इसके साथ ही ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने भी लगते हैं। एक ऐसे ही क्रिएटिविटी से भरा वीडियो सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 31, 2024 2:59 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश और दुनिया में अतरंगी और क्रिएटिव काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोग अकसर ऐसे कारनामें कर जाते हैं। जिसे देखकर काफी हैरानी तो होती ही है। इसके साथ ही ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने भी लगते हैं। एक ऐसे ही क्रिएटिविटी से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद आपका पहले सिर चकराएगा। इसके बाद इसे बनाने वाले कलाकार की कलाकारी के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, एक झोपड़ीनुमा गाड़ी सड़क पर तेजी से दौड़ रही है। जिसे देख हर कोई हैरान है और लोग इसे टार्जन कार बताने लगे हैं। इस गाड़ी को इतने अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है कि, जो भी इसे देख रहा है वो बस देखता ही जा रहा है।

सड़क पर दौड़ती झोपड़ी का Viral Video

इस झोपड़ी नुमा कार की वीडियो को viralbhayani ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “सूरत से आई क्रिएटिव साइंस टीम ने फिर दिखाई क्रिएटिविटी, बैटरी से चलने वाली इस होम कार की स्पीड 15 से 20 किलोमीटर है ।”

उर्फी जावेद की कार बता रहे यूजर्स

इस Viral Video पर अब तक 35 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। इन्हीं में से एक यूजर ने कमेंट करते हुए इस कार को उर्फी जावेद की लग्जरी कार बता दिया। क्योंकि जिस तरह से उर्फी अपने कपड़ों के साथ अनोखे एक्सपेरिमेंट करती हैं। वैसे ही इस कार के साथ ये एक्सपेरिमेंट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026