---Advertisement---

Viral Video: शिव की पूजा में लीन महिला के सामने घंटों तक बैठा रहा काला नाग, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा विश्वास

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें कोबरे का आतंक देखने को मिल रहा है. इसमें महिला के पैरो को जकड़े हुए एक कोबरा नाग नजर आ रहा हैं, वहीं इस मौके पर महिला ने जो कुछ किया उसे देखकर भी लोग हैरान हो रहे हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 30, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया वायरल होने वाली वीडियोज का अड्डा है, हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इसमें से कुछ वीडियो को देख यूजर्स हंसने पर मजबूर हो जाते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो हमारे रोंगटे खड़े करने काम करता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें कोबरे का आतंक देखने को मिल रहा है. इसमें महिला के पैरो को जकड़े हुए एक कोबरा नाग नजर आ रहा हैं, वहीं इस मौके पर महिला ने जो कुछ किया उसे देखकर भी लोग हैरान हो रहे हैं। देखिए-

कोबरा को देख महिला ने किया ऐसा काम

यहां आपको बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर अपलोड़ किया गया है, इसमें एक महिला हाथ जोड़े नजर आ रही है, वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसने हाथ जोड़े हुए मंदिर में पूजा कर रही है. दरअसल जमीन पर बैठी महिला पूजा कर भगवान का जाप कर रही होती है, तभी किंग कोबरा उसके पैरों को जकड़ लेता है और वो उसे एकटक देखे जा रहा है। खबरों की मानें तो यह पूरा सीन लगभग दो घंटे तक चलता है. वहीं महिला के नजदीक में एक कुत्ता भी बैठा हुआ नज़र आ रहा है मगर इस बीच कोबरा न तो महिला को कुछ करता है और ना ही जानवर को, यह देख सभी लोग हैरान हो रहे हैं।

लोग हो रहे हैं हैरान                       

वहीं सामने आने के बाद से ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, अब इस पर अलग-अलग रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। कोई कोबरा को नाग देवता का रूप बता रहा है, तो वहीं कोई जान बचने की बधाइयां देते हुए भी दिखाई दे रहा हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दिल खोलकर महिला के जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं. बहरहाल, वीडियो देख कर एक बात तो साफ हो गई है कि हादसा किसी के भी साथ कहीं भी हो सकता है, ऐसे में संयम और शांति के साथ उस हादसे को टाला जा सकता है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026