---Advertisement---

Viral Video: BMTC के कंडक्टर ने खोया आपा, बस में सवार महिला को जड़े चांटे-घूंसे तो गंवानी पड़ी नौकरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे आजकल सहने की क्षमता कम होती जा रही है। जी हां, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कंडक्टर की ना सहने की क्षमता कम होने की वजह से उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। सोशल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 3:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे आजकल सहने की क्षमता कम होती जा रही है। जी हां, एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कंडक्टर की ना सहने की क्षमता कम होने की वजह से उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है और कंडक्टर को एक मामूली बहस में एक महिला के साथ पंगा लेना भारी पड़ गया। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्यों है यह वीडियो चर्चा में।

मामूली बहस के बाद हुई हाथापाई

वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “पुक्कटे भाग्य में यात्रा कर रहे तंझिना इस्माइल नामक महिला ने पहले कंडक्टर के साथ बहस की। बताया जा रहा है कि महिला 24 साल की थी और कंडक्टर ने उसे टिकट लेने के लिए कहा था। पहले महिला को आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया और उसके बाद टिकट के लिए पैसे की मांग की गई।” कंडक्टर की बात को अनसुनी कर महिला ने एक तमाचा जड़ दिया।

कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

महिला के हाथ से तमाचा खाने के बाद यह बहस काफी आगे चली गई और कंडक्टर ने महिला पर जमकर लात-घूसे की बरसात कर दी। यह मामला यही नहीं थमा है और बात आगे बढ़ी। इसके बाद कंडक्टर को फिलहाल उसकी नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। बीएमटीसी की तरफ से कहा गया है, “सोशल मीडिया समाचार के आधार पर, कंडक्टर होनप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।”

वीडियो देख भड़क गए लोग

इस मामले पर जहां कुछ लोग गुस्सा हो रहे हैं और महिला की गलती बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग महिला को सपोर्ट भी करते हुए नजर आए। मारपीट के बाद महिला ने कंडक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 42000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026