---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में महिला की चैन झपटना चोर को पड़ा भारी, ऊपरवाले ने सीखा दिया सबक

Viral Video: कहते हैं चोरी करना बुरी बात है लेकिन लोग इसे मानते नहीं हैं। बड़े बुजुर्ग यह भी कहते हैं कि बुरे काम का फल भी बुरा ही मिलता है और इसके लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है। एक वीडियो को देखने के बाद आप इस बात को मान जाएंगे। ट्रेन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 1:42 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2024 3:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं चोरी करना बुरी बात है लेकिन लोग इसे मानते नहीं हैं। बड़े बुजुर्ग यह भी कहते हैं कि बुरे काम का फल भी बुरा ही मिलता है और इसके लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है। एक वीडियो को देखने के बाद आप इस बात को मान जाएंगे। ट्रेन में सवार एक चोर की हरकत उस पर भारी पड़ गई और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल ट्रेन में चोरी आप सुने होंगे लेकिन एक लाइव चोर का वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। बुरे काम का फल उसे तुरंत ही मिल गया। आइए देखते हैं वायरल वीडियो

चोर का हुआ बुरा हाल

वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर चोरी करने की गुंजाइश लगा रखा है। उसी समय 2 बुजुर्ग महिलाएं बाथरूम से ट्रेन के डिब्बो में जा रही होती है। ऐसे में पीछे वाली महिला पर चोर बुरी तरह झपट्टा मारता है। दरअसल वह महिला की चेन खींचने की कोशिश करता है। ऐसे में अपने आप को बचाने के लिए वह महिला उसे हाथ से हटाती है और जल्दबाजी में चोर खुद को संभाल नहीं पाता है और ट्रेन से नीचे गिर जाता है।

वीडियो देख लोग हो गए हैरान

उसकी गलती की तुरंत ही सजा मिल जाती है। इस वीडियो को एक्स प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “ट्रेन में यात्रा करते समय सावधान रहें।” खास बात यह है कि एक शख्स इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रहा होता है। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह चोर खुद को बचाने की कोशिश तो करता है लेकिन वह गिर जाता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इंस्टेंट जस्टिस।” तो दूसरे ने कहा, “अपने और अपनों का हमेशा ख्याल रखें।” एक यूजर ने कहा, “कम से कम फ्रेक्चर तो जरूर हुआ होगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026