---Advertisement---

Viral Video: गाड़ियों को ठोकते हुए भाग रही कार को बाइकर्स ने हैरतअंगेज तरीके से पकड़ा, वीडियो देख हो जाएंगे फैन

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? इस वजह से कई सारे ऐसे खुलासे भी हो जाते हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसमें देखा जा सकता है कि, दो लड़के ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 26, 2024 6:32 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? इस वजह से कई सारे ऐसे खुलासे भी हो जाते हैं। जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसमें देखा जा सकता है कि, दो लड़के एक कार का पीछा बाइक से कर रहे है। इस दौरान वह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को चेतावनी देते हुए बोल रहे हैं कि, साइड हो जाओ ये कार कई सारी गाड़ियों को टक्कर मार चुकी है। वो आपस में भी इस कार से दूर होने के लिए कह रहे हैं। इस बीच उनका कैमरा ऑन है। वीडियो चल ही रही थी कि, सिल्वर कलर की ये कार किसी बाइक वाले को काफी जोर की टक्कर मारते हुए आगे भाग जाती है।

बाइक से कार को पकड़ते लड़कों का Viral Video

इस कार को पकड़ने के लिए ये लड़के भी पीछे-पीछे अपनी बाइक दौड़ाने लगते हैं। आगे जाकर वह गाड़ी को रोक देते हैं । इस दौरान वह अन्य लोगों को बताते हैं कि, ये बाइक वाला कई सारे लोगों का एक्सीडेंट करके भागा है। वो इस कार की हालत को भी दिखाते हैं। वीडियो में कई सारी जमा भीड़ भी देखी जा सकती है।

https://twitter.com/paganhindu/status/1772207392039563464?s=20

वीडियो देख यूजर्स की आ रही प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख अब लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इन लोगों की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे इन लड़कों को ट्रोल कर रहे हैं। अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो Pagan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। जिसके कैप्शन में लिखा है- Delhi – video of a hit and run। जिस पर दो लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो 25 मार्च को शेयर किया गया था। हालंकि की ये वीडियो किस जगह का है। ये साफ नहीं हो पाया है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 8, 2026

Gujarat Student Slaps Teacher

फ़रवरी 8, 2026

Mumbai Viral Video

फ़रवरी 8, 2026