---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए लड़का आया नजर, अजीबोगरीब वीडियो देख लोग बोले- ‘चाची 420’

Viral video: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें प्लेटफार्म पर एक शख्स मांग में सिंदूर लगाकर नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2023 3:57 अपराह्न | Updated: अगस्त 23, 2023 4:37 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप ट्रेन के अंदर दो औरतों के बीच की लड़ाई तो सीट के लिए बहस तो खूब देखे होंगे लेकिन ताजा वीडियो देख शायद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद शायद आप भी ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। दिल्ली मेट्रो से कपल के वीडियो भी खूब ट्रेंड में रहते हैं लेकिन इस बीच जो वीडियो सामने आया है वह आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल प्लेटफार्म पर एक शख्स मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाकर नजर आ रहा आ रहा है।

इस शख्स के लुक को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप एक शख्स को प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। आप यह भी देख सकते हैं कि सामने उसका वीडियो बनाया जा रहा है लेकिन वह मुस्कुरा कर पोज दे रहा है। कैमरे पर कॉन्फिडेंस नजर आने वाला यह शख्स अपने अवतार से लोगों को चकित कर दिया। दरअसल यह शख्स माथे में सिंदूर और बड़ी सी बिंदी लगाए नजर आ रहा है। शर्ट और जींस के साथ इस तरह का यह स्टाइल देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

वीडियो पर मिल रहे मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।एक यूजर का कहना है “इसको लेडिज सीट देनी है या अपनी ही देनी है।” एक और यूजर का कहना है “चाची 420।” एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई तूने कहां कहां आग लगा दी है इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब न्यूज़ जहां खोलो वही आपका ही स्वागत हो रहा है।” एक और यूजर का कहना है, “सीरियसली यार 100 बार देख ली हंसी ही कंट्रोल नहीं हो रही।” एक और यूजर ने कहा, “क्या है ये” तो एक और यूजर ने कहा “अरे मोरी मैया यो क्या देख लियो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026