---Advertisement---

Viral Video: खौफनाक! अमरोहा में Thar सवार दबंगों का उत्पात, बीच सड़क कईयों को रौंदा; वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश का अमरोहा जिला अभी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसकी खास वजह है अमरोहा जिले से जुड़ा एक वीडियो क्लिप जिसमें महिन्द्रा थार में सवार दबंग युवकों द्वारा सड़क पर खड़े कई लोगों को रौंदते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2024 2:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश का अमरोहा जिला अभी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इसकी खास वजह है अमरोहा जिले से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो क्लिप जिसमें महिन्द्रा थार में सवार दबंग युवकों द्वारा सड़क पर खड़े कई लोगों को रौंदते देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहवाजपुर डोर गांव की है, जहां मेला देखने आए लोगों को दबंग युवकों ने थार कार से रौंद दिया। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है और इसको लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

मेला देखने आए लोगों पर चढ़ा दी Thar

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘ज्ञानेन्द्र शुक्ला’ नामक हैंडल यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें Thar सवार युवकों द्वारा बीच सड़क पर खड़े कई लोगों को रौंदते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये घटना रविवार देर रात की है और थार कार की चपेट में आने से एक महिला सहित कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

घटना कैसे और क्यों हुई इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालाकि दावा किया जा रहा है कि ये दबंग थार कार चालक जमकर हुड़दंग काट रहे थे और लोगों के टोकने पर आपा खो बैठे और देखते ही देखते भीड़ के ऊपर थार चढ़ा दी।

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

सोशल मीडिया पर अमरोहा थार कांड से जुड़ा खौफनाक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानिय पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की जानकारी उपलब्ध कराई है। अमरोहा पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि इस पूरे प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026