---Advertisement---

Viral Video: सरेआम बेखौफ होकर जिंदा इंसान पर चढ़ाई कार, वीडियो बनाती रह गई भीड़,खतरनाक वीडियो वायरल

Viral Video: सरेआम वकील के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर भागी गाड़ी। कानपुर का हैरान करने वाला वीडियो वायरल

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2024 6:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्सीडेंट करने के बाद अकसर लोग फरार हो जाते हैं, उन्हें लगता है कि शायद वो बच जाएंगे लेकिन कभी-कभी वो अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, इसके साथ ही दूसरे की जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। आज का हिट और रन का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पर पड़ा है। दरअसल एक्सीडेंट करके भाग रही एक कार का जब लोग पीछा करते हैं और रोकने की कोशिश करते हैं तभी वो गाड़ी रोक रहे वकील पर चढ़ जाती है और फरार हो जाती है। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रह जाते हैं।

वकील पर गाड़ी चढ़ाकर फरार हुई कार

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही वीडियो की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “कानपुर, यूपी में हिट एंड रन यह कार दुर्घटना के बाद भाग रही थी। अधिवक्ता भोला तिवारी ने कार के सामने खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश की, यह कार उन्हें भी कुचलते हुए भाग गई।”

घटना का वीडियो बनाते रहे लोग

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, एक सफेद कलर की गाड़ी भीड़ के बीच से निकने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कुछ लोग इस गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वो बोल रहे हैं कि, रोको-रोको कुछ लोग गाड़ी का नंबर नोट करने के लिए भी बोल रहे है। इसके साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं, तभी अचानक से ये कार वाला गाड़ी दौड़ा देता है और एक आदमी को कुचलता हुआ भाग जाता है। जिसके बाद इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को 24 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 54 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्शन लेने के लिए बोल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026