---Advertisement---

Viral Video: गंगा घाट पर डूबकी लगाने पहुंचा खूंखार मगरमच्छ, हैरतअंगेज वीडियो वायरल

Viral Video: गंगा में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। इसका अपना अलग ही धार्मिक महत्व है। इसकी महत्वता को देखते हुए हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भारी संख्या में गंगा के तट पर पहुंचते हैं और स्नान करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर गंगा के तट पर एक खूंखार मगरमच्छ दिखा। ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 31, 2024 10:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गंगा में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। इसका अपना अलग ही धार्मिक महत्व है। इसकी महत्वता को देखते हुए हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भारी संख्या में गंगा के तट पर पहुंचते हैं और स्नान करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर गंगा के तट पर एक खूंखार मगरमच्छ दिखा। जिसका Viral Video लोगों को काफी डरा रहा है। क्योंकि सुबह जिस गंगा में लोग स्नान करने पहुंचे थे।

उन लोगों ने दोपहर में उसी तट पर मगरमच्छ को देखा। जिसके बाद उनमें काफी खौफ की स्थिति पैदा हो गई है। ये घटना कानपुर के भैरव घाट की है। 30 जनवरी को जब लोगों ने इसे देखा तो वो हैरान हो गए और यहां पर काफी सारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

गंगा घाट पर दिखा मगरमच्छ Viral Video हैरान कर देगा

https://twitter.com/tyagiih5/status/1752645102634156462

जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस पूरी टीम के साथ वहां पर पहुंची। इसके साथ ही वन विभाग को भी इसके बारे में बताया गया।लेकिन तब तक मगरमच्छ पानी के अंदर जा चुका था।

इससे पहले शनिवार को ये 7 से 9 फीट लंबा मगरमच्छ रानी घाट पर देखा गया था। जिसके बाद से ही लोगों में काफी डर देखना को मिल रहा है। आपको बता दें, रानी घाट पर बच्चे खेल ते रहते हैं। वहीं काफी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन जब से इस नगरमच्छ को लोगों ने देखा है वो काफी डरे हुए हैं।

डरे हुए लोगों ने लगाई गुहार


इस घटना के बाद लोग स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि, मगरमच्छ को जल्द से जल्द पकड़ें। लोग इस घाट पर स्नान करने सुबह और शाम को आते रहते हैं। ऐसे में ये मगरमच्छ किसी पर भी हमला कर सकता है। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026