---Advertisement---

Viral Video: इमोशनल! ‘पापा मेरी जान है तू’ पर बेटे की स्टेज परफॉर्मेंस देखकर पिता की आंखों में आए आंसू, देखें वीडियो

Viral Video: पिता और बेटे के रिश्ते पर बनी फिल्म ‘एनिमल’ को लोगों से बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म का गाना ‘पापा तू मेरी जान’ को सुनकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटे के लिए एक बाप का प्यार देखने लायक है। जहां ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2024 5:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिता और बेटे के रिश्ते पर बनी फिल्म ‘एनिमल’ को लोगों से बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म का गाना ‘पापा तू मेरी जान’ को सुनकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेटे के लिए एक बाप का प्यार देखने लायक है। जहां स्टेज पर अपने बेटे को परफॉर्मेंस करते हुए देख एक पिता कुछ इस तरह रिएक्ट करते हुए नजर आया कि इसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे। पिता और बेटे का यह वीडियो चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस Viral Video में खास।

Viral Video में पिता का अंदाज देख लोग भावुक

एक बच्चे की जिंदगी में पापा के क्या मायने होते हैं यह तो हम सब जानते हैं। हमें बुलंदियों पर चढ़ते हुए देख सबसे पहले ताली बजा कर गर्व महसूस करने वाले हमारे पिता ही होते हैं। दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिता अपने बेटे के स्टेज परफॉर्मेंस को देख रहे होते हैं और इसे देख वे काफी इमोशनल नजर आते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परफॉर्म कर रहे बेटे को देखने के बाद यह शख्स कभी तालियां बजाते हुए नजर आ रहा है तो कभी भावुक होकर गर्व महसूस कर रहा है।

Viral Video ने लोगों को रुला दिया

वीडियो में इस शख्स को देख ऐसा लग रहा है जैसे वह अभी रोने वाला हो। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘पापा तू मेरी जान’ गाने को लगाया गया है और यही वजह है कि इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं।

पिता और बच्चे के इस वीडियो ने लोगों को रुला दिया है। एक यूजर ने लिखा, “पिता वाकई काफी मायने रखते हैं।” तो दूसरे ने कहा, “पिता का बेशुमार प्यार ही बच्चों के लिए तोहफा है।” यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026