---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते के भौंकने पर लड़की-लड़के के बीच हुई भयंकर लड़ाई, यूजर्स बोले-‘अगला विश्व युद्ध इसी पर होगा’

Viral Video: एक कुत्ते के भौंकने के बाद लड़की और लड़के की भयंकर लड़ाई हो गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2024 4:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गली में कुत्तों का भौंकना और काटना एक आम बात हो गई है।आए दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहते हैं। जो कि, लोगों को काफी परेशान करते हैं। लेकिन आज का जो Viral Video हम आपके लिए लेकर आए हैं वो थोड़ा सा अलग है। दरअसल, एक लड़के और लड़की में कुत्ते के भौंकने पर भयंकर लड़ाई हो गई। ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और ये वायरल हो गई।

कुत्ते के भौंकने पर लड़की और लड़के के बीच हुई लड़ाई

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक लड़का अपने दो साथियों के साथ खड़ा है और बोल रहा है ,अगर इस कुत्ते ने काटा तो इसे मार दूंगा। वहीं, दूसरी तरफ खड़ी ये लड़की बोल रही है कि, हिम्मत है तो मारो। इन दोनों के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिल रही है। लड़की डॉग एक्टिविस्ट बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो में लड़के को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, इसे घर में रख लो। इस दौरान लड़की नगर निगम की टीम को बुलाने के लिए भी कहती है। इन दोनों के बीच चल रही इस लड़ाई को वहां पर खड़े लोग देख रहे हैं।

Viral Video पर लोगों की आ रही प्रतिक्रिया

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, डॉग एक्टिविस्ट महिला और दूसरा लड़का…और कुत्ता भौंक रहा है।” इस वीडियो को एक्स पर 23 अप्रैल यानी की आज डाला गया है। जिस पर 46 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ट्रोल करते हुए बोल रहे हैं कि, अगला विश्व युद्ध इसी पर होगा। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026