---Advertisement---

Viral Video: दो महिलाओं के बीच बस में हुई जबरदस्त फाइट, झोटा-झोटी और धक्कम धुक्की तक पहुंची बात

Viral Video: बस में हुई दो महिलाओं की लड़ाई तो सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, माजरा जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 3:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दो औरतों के बीच कब कहां लड़ाई हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। कभी मेट्रो में तो कभी बाजार में तो कभी बीच सड़क ये आपस में किसी न किसी बात पर भीड़ जाती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें दो औरत की लड़ाई बस में हो जाती है वह भी एक ऐसे मुद्दे पर जो शायद आपको बिल्कुल भी ना चौंकाए। जी हां, एक बार फिर दोनों की लड़ाई की वजह सीट है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में और क्या है इस वीडियो में।

क्या है ये माजरा

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें दो महिलाएं बस में लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। आप देखेंगे कि एक महिला बैठी हुई है और दूसरी महिला उससे बहस कर रही है। उसके बाद बात हाथापाई और धक्कामुक्की तक पहुंच जाती है और वे दोनों एक दूसरे पर कुछ इस कदर टूट जाती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी। सरेआम यह क्लेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी चुटकी ले रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों की लड़ाई छुड़ाने के लिए वहां कंडक्टर भी आ जाता है।

वीडियो देख लोग ले रहे मजे

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 45000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह हैदराबाद से नागर कुरनूल रूट की है। जहां दोनों महिलाओं की भिड़ंत सीट के मुद्दे पर होती है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा यह तो होना ही था तो दूसरे ने कहा आजकल बस ट्रेन में सिर्फ क्लेश होता है। एक ने कहा सीट पर सब के नाम लिख दो तो एक ने चुटकी ली बस फेयर फ्री है तो ड्रामा तो होगा ही। एक यूजर ने कहा पॉपकॉर्न टाइम तो दूसरे ने कहा क्लेश ही क्लेश है भाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026