---Advertisement---

Viral Video: डेली सोप लवर्स के लिए यह जुगाड़ देख फटी रह जाएंगी आंखें, अब मोबाइल को हाथ में पकड़ने की भी टेंशन खत्म

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कपड़े धोते समय मोबाइल फोन को देखने का एक नया तरीका ढूंढती हुई नजर आई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2024 8:00 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह बात सच है की हाउसवाइफ चाहती है कि जल्दी से जल्दी उनका काम खत्म हो जाए ताकि वह आराम से बैठकर टीवी सीरियल्स को एंजॉय कर सके। टीवी सीरियल्स को लेकर कुछ महिलाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है लेकिन वह घर में व्यस्त होने की वजह से एंजॉय नहीं कर पाती हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद अब आपको काम के बीच से समय निकालने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक के समय में टीवी सीरियल्स को एंजॉय कर सकती हैं। यह वीडियो देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी।

कपड़े धोते समय मोबाइल चलाने का तरीका

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला टब में कपड़े धो रही है और इस दौरान वह अपने माथे पर एक डंडे को बांधकर उसमें एक पॉलिथीन में मोबाइल फोन को लटका रही है। जी हां, इसे देख आपको थोड़ी हैरत तो जरूर होगी लेकिन यह जुगाड़ वाकई काफी इंटरेस्टिंग है। वह महिला मोबाइल फोन में कुछ देख रही हैं वह भी काफी इंटरेस्ट के साथm खास बात यह है कि इस दौरान उसके चेहरे पर हंसी इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह इस पल को किस तरह एंजॉय कर रही है।

इस तकनीक पर लोग हुए फिदा

turgutogunn इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत चालाक है।” तो दूसरे ने कहा मुझे तो हंसी ही नहीं रुक रही है। एक यूजर का कहना है बहुत अच्छा आईडिया है प्रोडक्टिव है इसलिए हाउसवाइफ अभी भी डॉन है तो एक ने कहा निंजा टेक्निक। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा इसे तो मैं भी ट्राई करूंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026