---Advertisement---

Viral Video: ‘PoK पाकिस्तान के पास चंद दिनों का..,’ CM Yogi के बयान का हवाला देकर एंकर ने लगाई पाकिस्तानी पैनलिस्ट की क्लास

Viral Video: जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भी एक प्रमुक चुनावी मुद्दा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 28, 2024 6:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है। पीओके को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक जनसभा के दौरान कहा कि “अब पीओके पाकिस्तान के पास महज चंद दिनों का मेहमान है।” उनके इस बयान का आशय ये था कि जल्द ही भारत पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से छुड़ाने का काम करेगा।

सीएम योगी के इस बयान का हवाला देते हुए भारतीय समाचार चैनल ‘जी न्यूज’ के एंकर अनुराग मुस्कान ने पाकिस्तानी पैनलिस्ट इरशाद अहमद की क्लास लगा दी। दरअसल पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने सीएम योगी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद एंकर ने पाकिस्तानी गेस्ट को जमकर लताड़ लगाई। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंकर ने लगाई पाकिस्तानी पैनलिस्ट की क्लास

भारतीय समाचार चैनल ‘ज़ी न्यूज’ पर एक डिबेट चल रहा था। इस डिबेट में भाजपा, कांग्रेस के प्रवक्ताओं के साथ वरिष्ठ पत्रकारों का पैनल और एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट भी शामिल थे। इसी दौरान पाकिस्तानी पैनलिस्ट इरशाद अहमद ने CM Yogi को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद डिबेट कार्यक्रम को होस्ट कर रहे एंकर अनुराग मुस्कान ने उनकी जमकर क्लास लगाई।

एंकर ने सीएम योगी के एक बयान का हवाला देते हुए कि PoK अब पाकिस्तान के पास चंद दिनों का मेहमान है। एंकर ने पाकिस्तानी पैनलिस्ट को भारत-पाक की जंग की याद भी दिलाई और बताया कि कैसे भारत उन्हें 3 जंग में पटखनी दे चुका है। एंकर ने इसके अलावा पाकिस्तान की औकात और उनके द्वारा आतंकवाद को पनाह देने का भी जिक्र किया और पाकिस्तानी पैनलिस्ट को खरी-खोटी सुनाई। इस पूरे प्रकरण से जुड़ा वीडियो (Viral Video) ‘ज़ी न्यूज’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

समाचार चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान एंकर द्वारा पाकिस्तानी पैनलिस्ट की क्लास लगाने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस पूरे प्रकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स एंकर अनुराग मुस्कान द्वारा पाकिस्तानी पैनलिस्ट को सबक सिखाने के लिए उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026