Viral Video: एक माता-पिता अपने बच्चे के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। यह सच है कि काम चाहे छोटा हो या बड़ा उनकी जिंदगी सिर्फ बच्चों के इर्द ही घूमती है। वह किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। बच्चे के भविष्य को उज्जवल करने के लिए एक ऑटो ड्राइवर ने भी सपना देखा और जब उसका यह सपना हकीकत में तब्दील हुआ तब उसके आंसू नहीं रुक सके। वायरल वीडियो में लंदन पढ़ने जा रही बेटी को वह अपने अपने ऑटो से छोड़ने गया। हालांकि वीडियो देख साफ जाहिर है कि यह स्क्रिप्टेड है लेकिन इस मैसेज ने लोगों को भावुक कर दिया।
Viral Video में देखें किस तरह ऑटो ड्राइवर का सपना हुआ साकार
तीन पहियों से सपनों की उड़ान तक… 🛺✈️
आज एक पिता ने सिर्फ अपनी बेटी को एयरपोर्ट नहीं छोड़ा, बल्कि अपने जीवन भर की तपस्या को सफल होते देखा। ऑटो की उस फटी हुई सीट पर बैठकर उसने अपनी बेटी को लंदन के ख्वाब दिखाए और आज उन ख्वाबों को पंख लग गए।
पिता के आंसू बता रहे हैं कि रास्ता… pic.twitter.com/c3oNFbn7Fq
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) April 30, 2026
एक्स चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए इसकी कहानी को कैप्शन में बताया गया। जहां लिखा गया कि “तीन पहियों से सपनों की उड़ान तक। आज एक पिता ने सिर्फ अपनी बेटी को एयरपोर्ट नहीं छोड़ा बल्कि अपने जीवन भर की तपस्या को सफल होते देखा। ऑटो की उस फटी हुई सीट पर बैठकर उसने अपने बेटी को लंदन के ख्वाब देखे और आज उन ख्वाबों को पंख लग गए। पिता के आंसू बता रहे हैं कि रास्ता भले तंग गलियों वाला था लेकिन मंजिल बहुत शानदार है।”
लड़की ने इस तरह पिता पर लुटाया प्यार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं और ऐसे में बेटी कहती है कि अगर आप ऐसे रोएंगे तो हम जा नहीं पाएंगे हम बता रहे है। वह कहती है कि हम अपने खानदान में पहले हैं जो लंदन जा रहे हैं। पहले इन्होंने कहा था कि लंदन जाए पढ़े लिखे। इस दौरान एक पिता की ममता को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी भावुक हो गए। वायरल वीडियो के अंत में या दिखाया गया है यह एक एड है।
वायरल वीडियो को देख लोग हुए भावुक
@_Attitude_Vini x पर इस इमोशनल वायरल वीडियो को 17000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जहां एक ने लिखा पिता को गर्व होगा। एक ने लिखा मेहनत का फल हमेशा मिलता है यह प्यारी वीडियो है। एक ने कहा एक पिता ने सिर्फ बेटी को नहीं अपने संघर्षों को उड़ान दी है। एक ने कहा यह बता रहे हैं कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती तो एक ने लिखा मां बाप की तपस्या ही बच्चों को सफल बनाती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
