---Advertisement---

Viral Video: तंग गलियों से लंदन के आसमान तक पहुंची ऑटो ड्राइवर की बेटी! इस विदाई की घड़ी को देख रो पड़े लोग

Viral Video: एक पिता जो अपनी बेटी को अपने ही ऑटो से एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए जाता है क्योंकि वह लंदन जा रही होती है और इस दौरान उसके आंसू नहीं रुक पाते हैं। निश्चित तौर पर आपका भी कलेजा कांप उठेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 1:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक माता-पिता अपने बच्चे के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। यह सच है कि काम चाहे छोटा हो या बड़ा उनकी जिंदगी सिर्फ बच्चों के इर्द ही घूमती है। वह किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। बच्चे के भविष्य को उज्जवल करने के लिए एक ऑटो ड्राइवर ने भी सपना देखा और जब उसका यह सपना हकीकत में तब्दील हुआ तब उसके आंसू नहीं रुक सके। वायरल वीडियो में लंदन पढ़ने जा रही बेटी को वह अपने अपने ऑटो से छोड़ने गया। हालांकि वीडियो देख साफ जाहिर है कि यह स्क्रिप्टेड है लेकिन इस मैसेज ने लोगों को भावुक कर दिया।

Viral Video में देखें किस तरह ऑटो ड्राइवर का सपना हुआ साकार

एक्स चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए इसकी कहानी को कैप्शन में बताया गया। जहां लिखा गया कि “तीन पहियों से सपनों की उड़ान तक। आज एक पिता ने सिर्फ अपनी बेटी को एयरपोर्ट नहीं छोड़ा बल्कि अपने जीवन भर की तपस्या को सफल होते देखा। ऑटो की उस फटी हुई सीट पर बैठकर उसने अपने बेटी को लंदन के ख्वाब देखे और आज उन ख्वाबों को पंख लग गए। पिता के आंसू बता रहे हैं कि रास्ता भले तंग गलियों वाला था लेकिन मंजिल बहुत शानदार है।”

लड़की ने इस तरह पिता पर लुटाया प्यार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं और ऐसे में बेटी कहती है कि अगर आप ऐसे रोएंगे तो हम जा नहीं पाएंगे हम बता रहे है। वह कहती है कि हम अपने खानदान में पहले हैं जो लंदन जा रहे हैं। पहले इन्होंने कहा था कि लंदन जाए पढ़े लिखे। इस दौरान एक पिता की ममता को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी भावुक हो गए। वायरल वीडियो के अंत में या दिखाया गया है यह एक एड है।

वायरल वीडियो को देख लोग हुए भावुक

@_Attitude_Vini x  पर इस इमोशनल वायरल वीडियो को 17000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जहां एक ने लिखा पिता को गर्व होगा। एक ने लिखा मेहनत का फल हमेशा मिलता है यह प्यारी वीडियो है। एक ने कहा एक पिता ने सिर्फ बेटी को नहीं अपने संघर्षों को उड़ान दी है। एक ने कहा यह बता रहे हैं कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती तो एक ने लिखा मां बाप की तपस्या ही बच्चों को सफल बनाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 1, 2026

Cancer

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026

Chhindwara Viral Video

मई 1, 2026

Jabalpur Cruise Accident

मई 1, 2026

Viral Video

मई 1, 2026